12.1 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeराजनीतिप्राइवेट सेक्टर से 20 और लोगों की ज्वाइंट डायरेक्टर लेवल पर लेटरल...

प्राइवेट सेक्टर से 20 और लोगों की ज्वाइंट डायरेक्टर लेवल पर लेटरल एंट्री कराएगी मोदी सरकार, यहां होगी तैनाती

Published on

नई दिल्ली,

मोदी सरकार अपने कुछ विभागों में अनुबंध के आधार पर सीनियर अधिकारियों की नियुक्ति करने का फैसला किया है. गुरुवार को जारी एक बयान में सरकार ने विभिन्न विभागों/मंत्रालयों में अनुबंध के आधार पर संयुक्त सचिव/निदेशक/उप सचिव स्तर के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. सरकार ने प्राइवेट क्षेत्र के 20 विशेषज्ञों को अपने 12 विभागों में कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर संयुक्त सचिव, निदेशक और उप सचिव के तौर पर भर्ती करने का फैसला किया है. यह केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित इस तरह का तीसरा भर्ती अभियान है.

इन विभागों में होगी तैनाती
आमतौर पर, संयुक्त सचिवों, निदेशकों और उप सचिवों के पद पर अखिल भारतीय और ग्रुप ‘ए’ सेवाओं के अधिकारियों की नियुक्ति होती है. प्रस्तावित भर्ती के माध्यम से जिन विभागों औऱ मंत्रालयों के पद भरे जाने हैं उनमें कृषि किसान कल्याण विभाग, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय,नागरिक उड्डयन मंत्रालय, रसायन और पेट्रोरसायन विभाग, रसायन और उर्वरक मंत्रालय, कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय, खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग, उपभोक्ता कार्य, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, भारी उद्योग मंत्रालय, उच्च शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्रालय, आवास और शहरी कार्य मंत्रालय, विधि कार्य विभाग, विधि और न्याय मंत्रालय, उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय, फार्मास्यूटिकल्स विभाग, रसायन और उर्वरक मंत्रालय, स्कूल शिक्षा तथा साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय शामिल हैं.

चयन की प्रक्रिया
उपरोक्त मंत्रालयों/विभागों में लेटरल भर्ती के माध्यम से 4 संयुक्त सचिव तथा 16 निदेशक/उप सचिव शामिल किये जाएंगे. अभ्यर्थियों के लिए विस्तृत विज्ञापन तथा निर्देश 20 मई 2023 को आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किये जाएंगे. इच्छुक अभ्यर्थी 20 मई 2023 से 19 जून 2023 तक आवेदन कर सकते हैं. अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन में दी गई सूचना के आधार पर साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा. उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके द्वारा दी गयी सूचना सही है.

तीसरी बार होगी इस तरह की भर्ती
कार्मिक मंत्रालय ने जून 2018 में पहली बार लेटरल एंट्री मोड के माध्यम से 10 संयुक्त सचिव-रैंक पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे. इन पदों पर भर्ती यूपीएससी द्वारा की गई थी. आयोग ने अक्टूबर 2021 में लेटरल एंट्री भर्ती के दूसरे चरण में केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में संयुक्त सचिवों (3), निदेशकों (19), और उप सचिवों (9) के रूप में नियुक्ति के लिए 31 उम्मीदवारों की सिफारिश की थी. अब तीसरी बार ऐसी भर्ती की प्रक्रिया सरकार द्वारा 20 मई से शुरू की जाएगी.

 

Latest articles

BHEL भोपाल में तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा: नई मशीनों के उद्घाटन से उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी

भोपाल। Bharat Heavy Electricals Limited (बीएचईएल), भोपाल में तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक...

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

नामदेव समाज विकास परिषद के प्रांतीय चुनाव में योग्य, ईमानदार एवं कर्मठ नेतृत्व के चयन की अपील

भोपाल। नामदेव समाज विकास परिषद (पंजीयन क्र. 3315/73) के प्रांतीय चुनाव 17 मई 2026...

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...