12.1 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeराज्यउप्र : Dy CM केशव प्रसाद मौर्य बोले-आलाकमान कमजोर हो तो ढैया-ढैया...

उप्र : Dy CM केशव प्रसाद मौर्य बोले-आलाकमान कमजोर हो तो ढैया-ढैया होता है, हुए ट्रोल

Published on

नई दिल्ली

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आये, कांग्रेस को बहुमत मिला। हालांकि इसके बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर कांग्रेस में काफी खींचतान देखने को मिला। आखिरकार मुख्यमंत्री के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्दरमैया का नाम फ़ाइनल हो गया है। 20 मई को शपथग्रहण समारोह होने वाला है। हालांकि कांग्रेस में चले इस खींचतान को लेकर भाजपा नेता और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने चुटकी ली है।

केशव प्रसाद मौर्य ने किया ट्वीट
कर्नाटक में मुख्यमंत्री का नाम फाइनल होने तक कयास लगाए जा रहे थे कि ढ़ाई-ढ़ाई साल का फार्मूला कांग्रेस अपना सकती है। इसी पर उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर लिखा कि आलाकमान जब कमजोर होता है, तब ढैया-ढैया होता है। सोशल मीडिया पर तमाम लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।

यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
@CaptDurgesh यूजर ने लिखा कि आप कैसे उपमुख्यमंत्री बने थे मौर्य जी? एक अन्य यूजर ने लिखा कि आप का आलकमान बहुत मजबूत है इसलिए दो उप मुख्यमंत्री बना रखे हैं100 मंत्री बना रखे हैं। आयुष जैन नाम के यूजर ने लिखा कि केशव प्रसाद मौर्या जी 11 मार्च 2017 को CM पद की रेस में सबसे आगे थे। आलाकमान कितना कमज़ोर था, जो 9 दिन योगी को CM बनाने में लग गए।

सनी अग्रवाल नाम के यूजर ने लिखा कि जो कार्यकर्ताओं से राय मशविरा करे, वो आलाकमान मजबूत होता है। तानाशाही आलाकमान कमजोर होता है वो कार्यकर्ता को स्टूल तक सीमित कर देता है। भीम दत्त पाण्डेय नाम के यूजर ने लिखा कि आखिर ऐसे सतही पोस्ट करके हंसी का पात्र क्यों बनते हैं केशव जी? सोशल मीडिया टीम को आपको निर्देश देना चाहिए कि बहुत हल्के, व्यंग वाले पोस्ट आपके कद को शोभा नहीं देते हैं।

बता दें कि सिद्धारमैया कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं, 20 मई को शपथग्रहण समारोह होगा। इससे पहले भी सिद्धारमैया कर्नाटक मुख्यमंत्री रह चुके हैं, उनका कार्यकाल साल 2013 से 2018 के बीच था। संपत्ति की बात करें तो सिद्धारमैया करोड़ों के मालिक हैं। सिद्धारमैया लगभग 52 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। उनके पास कुल संपत्ति में लगभग 21 करोड़ की चल और 30 करोड़ की अचल संपत्ति है। सिद्धारमैया ने 1972 में शारदा विलास लॉ कॉलेज, मैसूर से एलएलबी की डिग्री हासिल की है।

 

Latest articles

BHEL भोपाल में तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा: नई मशीनों के उद्घाटन से उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी

भोपाल। Bharat Heavy Electricals Limited (बीएचईएल), भोपाल में तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक...

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

नामदेव समाज विकास परिषद के प्रांतीय चुनाव में योग्य, ईमानदार एवं कर्मठ नेतृत्व के चयन की अपील

भोपाल। नामदेव समाज विकास परिषद (पंजीयन क्र. 3315/73) के प्रांतीय चुनाव 17 मई 2026...

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...