11.2 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यअतीक अहमद के 'IS-227' गैंग की लीडर बनी शाइस्ता परवीन, विदेश में...

अतीक अहमद के ‘IS-227’ गैंग की लीडर बनी शाइस्ता परवीन, विदेश में बैठ कर रही ऑपरेट!

Published on

प्रयागराज

प्रयागराज के बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन और तीन मुख्य शूटर्स करीब 3 महीने से फरार हैं। प्रयागराज पुलिस के सामने यह बहुत बड़ी चुनौती है। Umesh Pal Murder Case जांच के दौरान मिले सबूतों और बयानों के आधार पर पुलिस फरार 50 हजार इनामी शाइस्ता परवीन को गैंग लीडर मान चुकी है। पुलिस अब शाइस्ता परवीन के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई करने जा रही है। वहीं पुलिस का यह भी कहना है कि अतीक अहमद के बाद अब गैंग की कमान शाइस्ता परवीन ही संभाल रही हैं। साथ ही चर्चा है कि शाइस्ता परवीन विदेश भाग गई है, वहीं से सब कुछ ऑपरेट कर रही है।

उमेश पाल और उनके दो सरकारी गनर की हत्या में मास्टरमाइंड टीम में शामिल शाईस्ता परवीन के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा होने के बाद धारा 14 (1) के तहत उसकी चल और अचल संपत्ति भी कुर्क करेगी। ऐसे में फरार चल रहे 5 लाख इनामी गुड्डू मुस्लिम,साबिर और अरमान बिहारी ही नहीं अब तक विवेचना के दौरान सामने में आए सभी आरोपियों के ऊपर नकेल कस जाएगी।

शाइस्ता परवीन पर 5 मुकदमें हैं दर्ज
माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन के खिलाफ चार मुकदमें दर्ज हैं। प्रयागराज के कर्नलगंज थाने में तीन मुकदमें जिसमें धोखाधड़ी, कूटरचना सहित अन्य आरोप लगे हैं। वहीं धूमनगंज थाने में उमेश पाल और उनके सरकारी सुरक्षाकर्मियों की हत्या संगीन अपराध दर्ज का है। उमेश पाल हत्याकांड में शाइस्ता परवीन नामजद अभियुक्त हैं।

गैंग लीडर बनी शाइस्ता
मिली जानकारी के अनुसार अतीक के गैंग IS-227 में शाइस्ता परवीन उसके बेटों उमर,अली और एक अन्य बेटे सहित कई सहयोगियों का नाम शामिल किए जाने की बात कही जा रही थी। सूत्रों का कहना है कि अतीक के गैंग चार्ट से मृतकों का नाम अलग करते हुए नए सदस्यों का नाम बढ़ाया जा रहा है। वकील खान सौलत हनीफ के बयान के आधार पर और नाम भी प्रकाश में आए हैं।

शाइस्ता के देश से बाहर भागने की आशंका
प्रयागराज के सुलेम सरांय बाजार में 24 फरवरी को उमेश पाल और दो सिपाहियों की दुसाहसिक ढंग से हुई हत्या में नामजद शाहिस्ता परवीन और 3 शूटर अभी तक पुलिस की गिरफ्त से कोसों दूर हैं। पांच-पांच लाख के इनामी शूटर गुड्डू मुस्लिम, साबिर और अरमान का कोई सुराग न मिलने पर पुलिस की ओर से शाइस्ता, साबिर और गुड्डू के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है। अशरफ के साले सद्दाम की फोटो विदेश से वायरल हो रही। इससे अनुमान है कि कुछ मेन आरोपी विदेश में शरण ले चुके हैं।

Latest articles

भोपाल में एलपीजी गैस संकट गहराया, होटल-रेस्टॉरेंट बंद होने की कगार पर

भोपाल। राजधानी भोपाल में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत देखने को...

कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने डब्ल्यूसीएल की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री G. Kishan Reddy ने Western Coalfields Limited (डब्ल्यूसीएल)...

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...