12.1 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeराजनीतिअब अमेरिका में खुलेगी राहुल गांधी की 'मोहब्बत की दुकान', पोस्टर जारी

अब अमेरिका में खुलेगी राहुल गांधी की ‘मोहब्बत की दुकान’, पोस्टर जारी

Published on

नई दिल्ली,

राहुल गांधी इस महीने के आखिरी में 10 दिन के अमेरिका दौरे पर जा रहे हैं. यहां वे तमाम कार्यक्रमों में शामिल होंगे. वे 30 मई को सांटा क्लारा में ‘मोहब्बत की दुकान’ खोलेंगे. राहुल के इस कार्यक्रम के पोस्टर भी जारी हो गए हैं. इसमें लोगों से पहुंचने की अपील की गई है. इंडियन ओवरसीज कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी के कार्यक्रम का पोस्टर जारी किया गया है. इसमें लिखा है ‘मोहब्बत की दुकान’ इवेंट इन बे एरिया. धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक भारत के लिए हाथ मिलाइये. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गया है. पोस्टर में हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है.

28 मई को अमेरिका जाएंगे राहुल गांधी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल गांधी 28 मई को अमेरिका के लिए रवाना होंगे. वे यहां स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. वे 29-30 मई को प्रवासी भारतीयों से भी मुलाकात करेंगे. पहले कहा जा रहा था कि वे 31 मई से 10 दिनों के लिए अमेरिका दौरे पर जाएंगे.

राहुल ने दिया था मोहब्बत की दुकान खोलने का नारा
दरअसल, राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मोहब्बत की दुकान खोलने का नारा दिया था. इसके बाद उन्होंने राजस्थान, जम्मू कश्मीर में यात्रा के दौरान कई मौकों पर इसे दोहराया. हाल ही में कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के बाद राहुल गांधी ने कहा था कि हमने प्‍यार और मोहब्‍बत से यह लड़ाई लड़ी. कर्नाटक की जनता ने हमें बताया, इस देश को मोहब्‍बत अच्‍छी लगती है. कर्नाटक में नफरत का बाजार बंद हुआ और मोहब्‍बत की दुकान खुली है. यह कर्नाटक की जीत है. हमारे पांच वादे हैं, हम इसे पहली कैब‍िनेट में पूरा करेंगे.

मार्च में ब्रिटेन दौरे पर गए थे राहुल गांधी
इससे पहले राहुल गांधी इसी साल मार्च में ब्रिटेन दौरे पर गए थे. राहुल का ये दौरा काफी सुर्खियों में रहा था. इस दौरान उन्होंने अलग अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था और मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा था. राहुल ने भारत में लोकतंत्र, मीडिया की स्वतंत्रता, बोलने की आजादी, अल्पसंख्यकों पर अत्याचार समेत तमाम मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी थी. बीजेपी ने इस पर पलटवार भी किया था.

Latest articles

BHEL भोपाल में तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा: नई मशीनों के उद्घाटन से उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी

भोपाल। Bharat Heavy Electricals Limited (बीएचईएल), भोपाल में तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक...

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

नामदेव समाज विकास परिषद के प्रांतीय चुनाव में योग्य, ईमानदार एवं कर्मठ नेतृत्व के चयन की अपील

भोपाल। नामदेव समाज विकास परिषद (पंजीयन क्र. 3315/73) के प्रांतीय चुनाव 17 मई 2026...

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...