11 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeखेलकोहली का आलोचकों पर हमला, बोले- मुझे स्ट्राइक रेट से फर्क नहीं...

कोहली का आलोचकों पर हमला, बोले- मुझे स्ट्राइक रेट से फर्क नहीं पड़ता…

Published on

हैदराबाद,

विराट कोहली ने आईपीएल मुकाबले में गुरुवार रात 63 गेंदों पर 100 रनों की यादगार पारी खेली, आईपीएल में यह उनका छठा शतक रहा. इससे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 8 विकेट से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा. कोहली ने कप्तान फाफ डुप्लेसी (71) के साथ पहले विकेट के लिए 172 रनों की साझेदारी की.

‘… पिछले आंकड़ों पर ध्यान नहीं देता हूं.’
कोहली ने मैच के बाद कहा, ‘मैं पिछले आंकड़ों पर ध्यान नहीं देता हूं. मैंने पहले ही खुद को बहुत दबाव में रखा है. यह आईपीएल में मेरा छठा शतक है. मैं अच्छी पारी खेलने के बावजूद कभी-कभी खुद को पर्याप्त श्रेय नहीं देता. इसलिए बाहर बैठकर कोई क्या कहता है, मैं इसकी परवाह नहीं करता क्योंकि वह उनकी राय है.’

कोहली की 130 के आसपास के स्ट्राइक रेट के कारण आलोचना होती रही है, लेकिन वह लोगों को यह याद दिलाने से नहीं चूके कि वह अपनी फ्रेंचाइजी और राष्ट्रीय टीम की तरफ से किस तरह की जिम्मेदारी निभाते रहे हैं.उन्होंने कहा, ‘जब आप स्वयं उस स्थिति में होते हैं तो आप जानते हैं कि मैच कैसे जीतना है. मैं लंबे समय से ऐसा करता आ रहा हूं. मुझे गर्व है कि मैं परिस्थिति के अनुसार खेलता हूं.’

‘फैंसी शॉट’ खेल कर विकेट नहीं गंवाता
कोहली अक्सर बीच के ओवरों में धीमे पड़ जाते हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि वह अपनी तकनीक पर कायम रहते हैं और किसी तरह का ‘फैंसी शॉट’ खेलने से बचते हैं.उन्होंने कहा, ‘मैं उस तरह का खिलाड़ी नहीं हूं जो बहुत अधिक ‘फैंसी शॉट’ खेलता हो. हमें साल के 12 महीने खेलना होता है. मैं उन खिलाड़ियों में शामिल नहीं हूं जो ‘फैंसी शॉट’ खेल कर अपना विकेट इनाम में देता हो. आईपीएल के बाद हमें टेस्ट क्रिकेट में खेलना है. मुझे अपनी तकनीक पर कायम रहना होगा और अपनी टीम के लिए मैं जीतने के तरीके ढूंढने होंगे.’

 

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...