11.2 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यअंधभक्तों को भगवान माफ करें, बाबा बागेश्वर के गुजरात दौरे पर भड़के...

अंधभक्तों को भगवान माफ करें, बाबा बागेश्वर के गुजरात दौरे पर भड़के शंकर सिंह वाघेला

Published on

अहमदाबाद

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला ने बागेश्वर धाम सरकार के गुजरात दौरे को लेकर बीजेपी पर हमला बोला है। वाघेला ने बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री के गुजरात दौरे पर कहा कि बाबा बीजेपी की मार्केटिंग कर रहे हैं। वाघेला ने राजनीति में धर्म का उपयोग नहीं होना चाहिए। बीजेपी को धर्म का इस्तेमाल बंद करना चाहिए। वाघेला ने कहा यह सब बीजेपी की मार्केटिंग है, धर्म के नाम पर ठगी करने वाले भूखे नहीं रहते। बागेश्वर धाम सरकार के नाम सुर्खियों में चल पंडित धीरेंद्र शास्त्री गुजरात के तीन शहरों में दरबार लगाने जा रहे हैं। इनमें सूरत, अहमदाबाद और राजकोट शामिल हैं।

‘कोई गुंजाइश नहीं है’
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला ने बाबा बागेश्वर को लेकर बीजेपी पर हमला तब बोला, जब उनसे पूछा गया कि बागेश्वर सरकार गुजरात के दौरे पर आ रहे हैं। आप क्या कहना चाहेंगे? इस पर वाघेला ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री का गुजरात दौरा बीजेपी की मार्केटिंग है। हमारे देश में धर्म के नाम पर देशद्रोह करने वाले भूखे नहीं रहते। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि धर्म का राजनीतिक इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। शंकरसिंह वाघेला ने कहा कि बीजेपी फर्जी चमत्कार के नाम पर खेल कर रही है, वैज्ञानिक युग में ऐसी बातों की कोई गुंजाइश नहीं है।

सूरत से शुरू होगा प्रवास
बागेश्वर बाबा गुजरात दौरे की शुरुआत सूरत से कर रहे हैं वहां पर वह 26 और 27 मई को नीलगिरी मैदान में दिव्य दरबार लगाएंगे। इसके बाद बाबा बागेश्वर 29 और 30 मई को अहमदाबाद के चाणक्यपुरी और 1 जून और 2 जून को राजकोट के रेसकोर्स ग्राउंड में दिव्य दरबार लगाने जा रहे हैं। इसके लिए सभी शहरों में तैयारियां चल रही हैं। सूरत के दिव्य दरबार में दो लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है तो वही अहमदाबाद के सिर्फ एक लाख लोग भी बाबा के दिव्य दरबार में जा पाएंगे।

Latest articles

भोपाल में एलपीजी गैस संकट गहराया, होटल-रेस्टॉरेंट बंद होने की कगार पर

भोपाल। राजधानी भोपाल में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत देखने को...

कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने डब्ल्यूसीएल की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री G. Kishan Reddy ने Western Coalfields Limited (डब्ल्यूसीएल)...

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...