12.1 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeराज्य'क्या फिर से ब्लैक मनी आ गई, बताए मोदी सरकार', 2000 का...

‘क्या फिर से ब्लैक मनी आ गई, बताए मोदी सरकार’, 2000 का नोट बंद करने पर राजस्थान सीएम का सवाल

Published on

जयपुर

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 2 हजार रुपये के नोट को सितंबर 2023 के बाद चलन से बाहर करने की घोषणा की है। आरबीआई इस घोषणा को लेकर राजस्थान के मुखमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि आपने 1000 रुपए का नोट बंद कर 2000 का नोट लाए। 2 हजार के नोट से ब्लैक मनी बनाने के ज्यादा चांस होते है। तब आपने 500 और 1000 के नोट बंद क्यों किए। ये रहस्य बना हुआ है। अब आपने 2000 रुपये का नोट बंद क्यों किया? आपकी मंशा क्या है? इनको बताना चाहिए कि हमने (सरकार) इन कारणों से 2000 रुपए के नोट को बंद करने का फैसला लिया है।

2000 रुपये का नोट बंद क्यों कर रहे हैं: सीएम गहलोत
सीएम गहलोत इस वक्त कर्नाटक में बनने वाली सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बेंगलुरु में है। सीएम गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार को बताना चाहिए कि 2000 रुपये का नोट बंद क्यों कर रहे हैं। क्या फिर से ब्लैक मनी आ गई है या फेक करेंसी आ गई है, बताएं वो। सीएम ने कहा कि नोट बदलने का टाइम तो देना ही पड़ता है। पहली बार जब इन्होंने नोटबंदी की थी, तब टाइम न देकर बलंडर किया था। टाइम देना एक अलग बात है। लेकिन देश को बताएं कि हमने इन कारणओं से 2 हजार रुपये का नोट बंद करने का फैसला किया है।

23 मई से 2000 रुपये के नोट बदले जा सकेंगे
आरबीआई ने आज 2000 रुपये के नोट को सितंबर 2023 के बाद चलन से बाहर करने की शुक्रवार को घोषणा की। इस मूल्य के नोट को बैंकों में 23 मई से जाकर बदला जा सकता है। आरबीआई ने शाम को जारी एक बयान में कहा कि अभी चलन में मौजूद 2000 रुपये के नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे। आरबीआई ने बैंकों को 30 सितंबर तक ये नोट जमा करने और बदलने की सुविधा देने को कहा है। बैंकों में 23 मई से 2000 रुपये के नोट बदले जा सकेंगे। हालांकि एक बार में सिर्फ 20 हजार रुपये मूल्य के नोट ही बदले जाएंगे।

Latest articles

BHEL भोपाल में तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा: नई मशीनों के उद्घाटन से उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी

भोपाल। Bharat Heavy Electricals Limited (बीएचईएल), भोपाल में तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक...

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

नामदेव समाज विकास परिषद के प्रांतीय चुनाव में योग्य, ईमानदार एवं कर्मठ नेतृत्व के चयन की अपील

भोपाल। नामदेव समाज विकास परिषद (पंजीयन क्र. 3315/73) के प्रांतीय चुनाव 17 मई 2026...

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...