11 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeखेलराजस्थान रॉयल्स को आखिरी ओवर में मिली रोमांचक जीत, आईपीएल 2023 में...

राजस्थान रॉयल्स को आखिरी ओवर में मिली रोमांचक जीत, आईपीएल 2023 में खत्म हुआ पंजाब का सफर

Published on

धर्मशाला

आईपीएल 2023 (IPL 2023) के अपने आखिरी लीग मुकाबले में पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हरा दिया। इस हार से पंजाब किंग्स के प्लेऑफ की उम्मीद खत्म हो गई हैं। वहीं राजस्थान रॉयल्स की उम्मीदें अभी भी जिंदा हैं। सैम करन की नाबाद 49 रन की पारी के अलावा पांचवें विकेट के लिए जितेश शर्मा (44) के साथ 64 और छठे विकेट के लिए शाहरुख खान के साथ 37 गेंद में 73 रन की अटूट साझेदारी के दम पर पंजाब किंग्स ने 187 रन बनाए। राजस्थान ने आखिरी ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। यशस्वी जायसवाल और देवदत्त पड्डिकल ने अर्धशतकीय पारी खेली। पंजाब के 14 मैच में 12 पॉइंट रहे। राजस्थान के 14 मैच में 14 पॉइंट हैं लेकिन उसे प्लेऑफ में तभी जगह मिलेगी जब आरसीबी और मुंबई अपने-अपने आखिरी मुकाबले बड़े अंतर से हार जाए।

बोल्ट को पहले ही ओवर में विकेट
बोल्ट ने पहले ओवर में प्रभसिमरन सिंह (दो रन) को आउट कर राजस्थान को शानदार शुरुआत दिलायी। इसके बाद कप्तान शिखर धवन (17) और अथर्व तायडे (19) ने लगातार बाउंड्री लगाकर दूसरे ओवर में संदीप शर्मा के खिलाफ 16 और तीसरे ओवर में बोल्ट के खिलाफ तीसरे ओवर में 12 रन ठोक दिये। दोनों की 21 गेंद में 36 रन की साझेदारी को सत्र का दूसरा मैच खेल रहे सैनी ने तायडे को आउट कर तोड़ा। इसके बाद जम्पा ने अपनी फिरकी में फंसा कर धवन को पगबाधा किया। अगले ओवर में लियाम लिविंगस्टोन सैनी का दूसरा शिकार बने जिससे पंजाब का स्कोर 50 रन पर चार विकेट हो गया।

एक छोर पर टिके रहे करन
सातवें ओवर में चौथा विकेट गंवाने के बाद करन, जितेश और शाहरुख की बेखौफ बल्लेबाजी से पंजाब बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रही। जितेश शर्मा ने नौवें ओवर में संदीप के खिलाफ दो छक्का जड़ रन गति को बढ़ाया। उन्होंने 14वें ओवर में सैनी के खिलाफ दो चौके और एक छक्का लगाया लेकिन इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट हो गये। इसके बाद शाहरुख और कुरेन को 16वें से 18वें ओवर तक बड़ा शॉट लगाने में परेशानी हो रही थी। राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने 19वें ओवर में गेंद युजवेंद्र चहल को दी जिसमें पंजाब ने 28 रन बटोरे। शाहरुख ने इसके बाद आखिरी ओवर में बोल्ट के खिलाफ भी छक्का और दो चौके जड़े। टीम ने आखिरी दो ओवर में 46 रन बटोरे।

इंग्लैंड के हरफनमौला कुरेन ने 31 गेंद की नाबाद पारी में चार चौके और दो छक्के जड़े जबकि जितेश ने 28 गेंद की पारी में तीन छक्के और इतने ही चौके लगाये। शाहरुख ने 23 गेंद की नाबाद पारी में चार चौके और दो छक्के लगाये। राजस्थान के लिए नवदीप सैनी सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 40 रन देकर तीन विकेट लिये। ट्रेंट बोल्ट और एडम जम्पा को एक-एक सफलता मिली।

खाता नहीं खोल सके बटलर
राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत भी खराब रही। टीम के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर लगातात तीसरे मैच में खाता खोले बिना आउट हुए। लेकिन इसके बाद यशस्वी जायसवाल और देवदत्त पड्डिकल ने टीम की पारी संभाल ली। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी बनाई।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...