12.1 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeभोपालकूनो नेशनल पार्क: खुले जंगल में छोड़े गए 3 दक्षिण अफ्रीकी चीते

कूनो नेशनल पार्क: खुले जंगल में छोड़े गए 3 दक्षिण अफ्रीकी चीते

Published on

श्योपुर,

देश की धरा पर चीतों के इकलौते घर बने मध्यप्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क के छोटे और बड़े बाडे़ में बीते 90 दिन बिताने के बाद आखिरकार साउथ अफ्रीकी चीतों को भी अब खुले जंगल में छोड़ने का क्रम शुरू हो गया है. इसी कड़ी में शुक्रवार को तीन साउथ अफ्रीकी चीतों को खुले जंगल में रिलीज कर दिया गया. तीनों को अलग-अलग समय पर विपरीत दिशा में छोड़ा गया है. चीतों को खुले जंगल में छोडने के दौरान सीसीएफ उत्तम कुमार शर्मा, डीएफओ प्रकाश कुमार वर्मा समेत कूनो वन मंडल के अधिकारी मौजूद रहे.

जानकारी के अनुसार, कूनो नेशनल पार्क में चीता प्रोजेक्ट को लेकर टास्क फोर्स की बैठक में लिए निर्णय अनुसार प्रक्रिया अपनाई जा रही है. दरअसल, बीते दिनों टास्क फोर्स की बैठक में 5 चीतों को छोड़ने का निर्णय लिया गया था. इसी के तहत शुक्रवार को तीन चीतों को छोड़ा गया है. सबसे पहले सुबह करीब 9 बजे मादा चीता गामिनी को रिलीज किया गया. फिर दो नर चीतों वायु और अग्नि को पश्चिम और पूर्व दिशा में छोड़ा गया ताकि वे विशाल जंगल में घूम सकें.

कूनो प्रबंधन के मुताबिक, मादा चीता गामिनी को छोड़ने के लिए चीता मॉनिटरिंग टीम, वेटेरियन और अधिकारियों ने उसका परीक्षण किया, जिसके बाद उसे पश्चिम बीट के दूर जंगल में ले जाकर रिलीज कर दिया गया. फिर नर चीतों को छोड़ेने का ट्रायल शुरू किया गया और शाम को 6 बजे नर चीता वायु और अग्नि को पूर्व बीट में छोड़ा गया.

पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ जसवीर सिंह चौहान ने बताया, साउथ अफ्रीकी चीतों को खुले जंगल में छोड़ेने का निर्णय वरिष्ठ अधिकारियों और टास्क फोर्स सदस्यों के निर्णय के बाद लिया गया है. एक्सपर्ट की मौजूदगी में एक मादा गामिनी और दो नर चीतों वायु और अग्नि को कूनो पार्क के बड़े बाड़े से खुले जंगल मे रिलीज कर दिया गया है.

बता दें कि इससे पहले नामीबिया से लाकर कूनो पार्क में बसाए गए चार चीतों को खुले जंगल में छोड़ा गया था. इसमें शामिल चीता पवन (ओबान) चीता के बार-बार कूनो पार्क से बाहर निकल जाने की आदत के कारण उसे फिर से बड़े बाड़े में कैद कर दिया गया है.

अब खुले जंगल में चीतों की संख्या 6 हो गई है. शुक्रवार को जिन चीतों को खुले जंगल में छोड़ा गया है, उसमें इसी साल 18 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका से लाए गए 12 चीतों में से मादा चीता गामिनी, नर चीते वायु और अग्नि शामिल हैं. कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से लाए गए 17 चीतों के अलावा चार शावक हैं. इनमें से 6 चीते कूनो के खुले जंगल में रफ्तार से दौड़ लगा रहे हैं.

 

Latest articles

BHEL भोपाल में तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा: नई मशीनों के उद्घाटन से उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी

भोपाल। Bharat Heavy Electricals Limited (बीएचईएल), भोपाल में तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक...

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

नामदेव समाज विकास परिषद के प्रांतीय चुनाव में योग्य, ईमानदार एवं कर्मठ नेतृत्व के चयन की अपील

भोपाल। नामदेव समाज विकास परिषद (पंजीयन क्र. 3315/73) के प्रांतीय चुनाव 17 मई 2026...

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

More like this

नामदेव समाज विकास परिषद के प्रांतीय चुनाव में योग्य, ईमानदार एवं कर्मठ नेतृत्व के चयन की अपील

भोपाल। नामदेव समाज विकास परिषद (पंजीयन क्र. 3315/73) के प्रांतीय चुनाव 17 मई 2026...

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का चक्काजाम, ग्वालियर-मुरैना में कई कांग्रेसी गिरफ्तार

भिंड के कांग्रेस नेता और आरक्षक में झड़प, शाजापुर में ट्रैक्टर को लेकर पुलिस-कार्यकर्ताओं...