12.2 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeभोपालकिसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का चक्काजाम, ग्वालियर-मुरैना में कई कांग्रेसी...

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का चक्काजाम, ग्वालियर-मुरैना में कई कांग्रेसी गिरफ्तार

Published on

भिंड के कांग्रेस नेता और आरक्षक में झड़प, शाजापुर में ट्रैक्टर को लेकर पुलिस-कार्यकर्ताओं में नोकझोंक

भोपाल। प्रदेशभर में किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को चक्काजाम आंदोलन किया। शाजापुर के रोजवास टोल प्लाजा, ग्वालियर के निरावली तिराहे, इंदौर बायपास, महू और मुरैना सहित कई जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया।

खलघाट से मुरैना तक की दूरी लगभग 580 किमी है, 7 स्पॉट पर जाम लगाया जा रहा है। प्रदर्शन के चलते यहां हजारों लोग-हजारों वाहन फंसे हैं। आम लोगों, यात्रियों और शादी समारोह में जा रहे परिवारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मुरैना में 1 घंटे में जाम खत्म, ग्वालियर में गिरफ्तारी

मुरैना में नेशनल हाईवे पर कांग्रेस का जाम करीब एक घंटे चला, जबकि कांग्रेस ने 5 घंटे तक जाम की घोषणा की थी। इस दौरान सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर ग्वालियर भेज दिया गया और यातायात धीरे-धीरे बहाल किया गया।

इससे पहले भिंड के कांग्रेस नेता राहुल भदौरिया और एक पुलिस आरक्षक के बीच झड़प हो गई। आरक्षक एक बुजुर्ग की गाड़ी निकलवा रहा था। इसी बात से नाराज होकर राहुल भदौरिया की आरक्षक से बहस हुई।
ग्वालियर में नेशनल हाईवे-44 पर चल रहा चक्काजाम भी खत्म हो गया। अनुमति न होने पर एसडीएम ने प्रदर्शनकारियों को चेतावनी देकर हाईवे खाली करने के लिए 2 मिनट दिए, लेकिन निर्देश न मानने पर पुलिस ने बलपूर्वक कार्रवाई करते हुए सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर थाने भेज दिया।

पटवारी बोले- जरूरत पड़ी तो इससे बड़ा आंदोलन करेंगे

कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर किसानों की उपेक्षा का आरोप लगाया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने रोजवास टोल प्लाजा पहुंचकर कहा कि किसानों की आवाज दबाई जा रही है और जरूरत पड़ी तो इससे बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि किसानों को गेहूं बेचने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है और स्लॉट बुकिंग व टोकन सिस्टम फेल हो चुका है।
दूसरी तरफ भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के आंदोलन को राजनीतिक बताया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा आज 10वीं-12वीं की परीक्षा शुरू हो रही है। जरा समझदार होते तो देख लेते। बच्चे अपनी परीक्षा से वंचित हो रहे हैं। ये श्राप कांग्रेस के माथे पर लगेगा।

रोजवास टोल प्लाजा पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन

शाजापुर जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर रोजवास टोल प्लाजा पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला। सुबह से ही कांग्रेस कार्यकर्ता यहां जुटने लगे थे। उज्जैन, देवास, तराना और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे।

 

पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक

तराना विधायक महेश परमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर प्रदर्शन किया। परमार ने कहा कि तराना और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में किसान आंदोलन में शामिल हुए हैं। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच ट्रैक्टर हटाने को लेकर नोकझोंक भी हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

 

पटवारी ट्रैक्टर पर बैठकर कार्यकर्ताओं से मिले

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और हरीश चौधरी रोजवास टोल प्लाजा पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। पटवारी ट्रैक्टर पर बैठकर कार्यकर्ताओं से मिले। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ अन्याय हो रहा है और यह आंदोलन सिर्फ शुरुआत है। जरूरत पड़ी तो इससे बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।

 

जबरन जाम लगाने की कोशिश करने पर कार्रवाई

प्रदर्शन को देखते हुए शाजापुर, मुरैना, ग्वालियर और इंदौर सहित कई जिलों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। शाजापुर में 14 थाना प्रभारियों सहित करीब 300 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। मुरैना में एसपी धर्मराज मीणा ने चेतावनी दी कि जबरन जाम लगाने की कोशिश करने वालों पर कार्रवाई होगी।
एडिशनल एसपी ग्रामीण रूपेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि पुलिस प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर जाम खुलवाने की कोशिश कर रही है। यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान भी लागू किया गया।

Latest articles

सेहत के लिए वरदान है कच्ची हल्दी, रोज़ाना सेवन से कैंसर सहित कई बीमारियों का खतरा हो सकता है कम

Turmeric benefits: कच्ची हल्दी स्वास्थ्य के लिए वरदान की तरह माना गया है। कच्ची...

MP में 3 IAS अधिकारियों के तबादले: संजय कुमार शुक्ला बने गृह विभाग के ACS

शिवशेखर शुक्ला को कर्मचारी चयन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया भोपाल। राज्य सरकार ने...

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पीएम मोदी बोले- हम आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने के इरादे पर मजबूती से कायम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र...

More like this

MP में 3 IAS अधिकारियों के तबादले: संजय कुमार शुक्ला बने गृह विभाग के ACS

शिवशेखर शुक्ला को कर्मचारी चयन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया भोपाल। राज्य सरकार ने...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...