13.8 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeराज्यधीरेंद्र शास्त्री को चैलेंज देने वाले हीरा कारोबारी का यू-टर्न, कही ये...

धीरेंद्र शास्त्री को चैलेंज देने वाले हीरा कारोबारी का यू-टर्न, कही ये बात

Published on

सूरत,

बागेश्वर धाम के कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री को पैकेट में रखे हीरों की संख्या बताने की चुनौती देने वाला सूरत का हीरा कारोबारी अब मीडिया से दूरी बना रहा है. चैलेंज के बाद खड़े हुए विवाद को वो अब खत्म करना चाहता है. इस संबंध में उसने एक लेटर भी लिखा है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि धीरेंद्र शास्त्री को चुनौती देना वाला हीरा कारोबारी डर गया है?

गौरतलब है कि सूरत के हीरा कारोबारी जनक बावरिया ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था. इसमें उसने कहा था कि बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री गुजरात आ रहे हैं. उनका पहला कार्यक्रम सूरत के लिंबायत इलाके में है, जहां वो उनसे मिलना चाहता है.

‘तो धीरेंद्र शास्त्री की दिव्य शक्ति स्वीकार कर लूंगा’
इसके साथ ही जनक ने शास्त्री को चुनौती देते हुए वीडियो में कहा था, अगर वो अपने दिव्य दरबार में सबके सामने बता देंगे कि उसके हाथ में रखे पैकेट में कितने हीरे हैं तो वो शास्त्री की दिव्य शक्ति स्वीकार कर लेगा. साथ ही उनके चरणों में दो करोड़ के हीरे अर्पित कर देगा.

‘अब हीरा कारोबारी ने जारी किया एक लेटर’
इस चैलेंज के बाद जनक चर्चा में आ गया था. वो लगातार मीडिया से बात करके अपने चैलेंज को दोहरा भी रहा था. अगर, अब हीरा कारोबारी ने एक लेटर जारी किया है. इसके अंदर उसने लिखा है कि उसने धीरेंद्र शास्त्री को जो चैलेंज किया था, उसको लेकर काफी विवाद हो गया था. गुजरात में श्रद्धा और अंधश्रद्धा मामले को लेकर लोगों के बीच विवाद शुरू हुआ. इसको लेकर वो मानसिक प्रताड़ना सह रहा था. ऐसे में अब वो इस मामले का अंत करना चाहता है.

हीरा कारोबारी ने अपने पत्र में आगे लिखा, इस विवाद के बाद उसके पास लगातार फोन आ रहे हैं. इसके चलते वो इस विवाद को यहीं खत्म कर रहा है. आने वाले दिनों में वो मध्य प्रदेश स्थित बागेश्वर धाम जाकर धीरेंद्र शास्त्री से बात भी करने का प्रयास करेगा.

 

Latest articles

BHEL भोपाल में तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा: नई मशीनों के उद्घाटन से उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी

भोपाल। Bharat Heavy Electricals Limited (बीएचईएल), भोपाल में तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक...

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

नामदेव समाज विकास परिषद के प्रांतीय चुनाव में योग्य, ईमानदार एवं कर्मठ नेतृत्व के चयन की अपील

भोपाल। नामदेव समाज विकास परिषद (पंजीयन क्र. 3315/73) के प्रांतीय चुनाव 17 मई 2026...

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...