6.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान का टोटी चोर, इमरान खान के खास पूर्व केंद्रीय मंत्री नल...

पाकिस्तान का टोटी चोर, इमरान खान के खास पूर्व केंद्रीय मंत्री नल चोरी में नामजद, मुकदमा दर्ज

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तानके पूर्व केंद्रीय मंत्री और इमरान खान के खास नेता फवाद चौधरी शौचालय के टोटी की चोरी के मामले में नामजद हुए हैं। फवाद चौधरी इमरान खान की कैबिनेट में सूचना और प्रसारण मंत्री थे। लाहौर हाईकोर्ट में फवाद चौधरी के खिलाफ 11 मामलों की सुनवाई होनी है। इसी में से एक नल की चोरी के संबंधित है। इस बात का खुलासा फवाद चौधरी की लाहौर हाईकोर्ट में दर्ज याचिका से हुई है। इस याचिका में फवाद चौधरी ने अपने खिलाफ दर्ज मामलों की जानकारी मांगी थी। सुनवाई के दौरान पंजाब पुलिस ने फवाद चौधरी के खिलाफ दर्ज सभी ममलों पर एक रिपोर्ट ही प्रस्तुत की।

स्कूल से टोटी चोरी करने का है मामला
फवाद चौधरी के खिलाफ मुल्तान छावनी थाने में 889/23 नंबर का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की शिकायत मुजफ्फर हनीफ ने दर्ज कराई थी। यह मामला एक स्कूल से पाइप व नल चोरी होने का है। इसके अलावा, पीटीआई नेता पर खैरपुर भट्टा सरकारी प्राथमिक विद्यालय से बिजली के तारों की चोरी में भी शामिल होने का आरोप है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री के खिलाफ लाहौर के सरवर रोड और रेस कोर्स पुलिस स्टेशनों में दो मामले दर्ज हैं, जबकि तीन मामले मुल्तान छावनी में और एक मामला मुल्तान के जलालपुर पीरवाला में दर्ज है।

फवाद ने कोर्ट से लगाई रहम की गुहार
रिपोर्ट के मुताबिक, पीटीआई नेता के खिलाफ अटक, झेलम और फैसलाबाद थाने में भी मामले दर्ज हैं। पीटीआई नेता फवाद चौधरी के वकील ने राजनीतिक आधार पर उनके खिलाफ निराधार मामले दायर करने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अदालत सभी मामलों की जानकारी ले, जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री का उत्पीड़न किया जा सकता है। उन्होंने पंजाब सरकार पर राजनीतिक द्वेष में मामला दर्ज करने का भी आरोप लगाया। इसके बाद लाहौर हाईकोर्ट ने सुनवाई 22 मई तक के लिए स्थगित कर दी है।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...