11 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeखेलटीम इंडिया में आएगा यह बांका नौजवान! विदेशियों के पास भी नहीं...

टीम इंडिया में आएगा यह बांका नौजवान! विदेशियों के पास भी नहीं इसके बाउंंसर्स का जवाब

Published on

कोलकाता

आजकल टीम इंडिया का दरवाजा आईपीएल से खुलता है। हर सीजन कोई न कोई प्लेयर सीनियर टीम के लिए अपनी दावेदारी ठोकता है। इस बार कोलकाता नाइटराइडर्स के तेज गेंदबाज वैभव अरोड़ा चयनकर्ताओं को प्रभावित कर रहे हैं। ईडन गार्डंस में शनिवार रात जब लखनऊ सुपरजायंट्स टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने आई तो उसकी शुरुआत बढ़िया थी, लेकिन पावरप्ले के बाद 25 वर्षीय अनकैप्ड भारतीय तेज गेंदबाज वैभव अरोड़ा ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर हर किसी को हैरान कर दिया। इसमें से मार्कस स्टोइनिस वाले विकेट को तो एक्सपर्ट्स इस सीजन की बेस्ट बॉल बता रहे हैं। चलिए पहले उस बॉल के बारे में जानते हैं और फिर पता करते हैं कि वैभव अरोड़ा हैं कौन?

दरअसल, पावरप्ले तक लखनऊ 54 रन पर एक विकेट के नुकसान पर अच्छी पोजिशन में था। कप्तान नीतीश राणा ने सातवें ओवर की जिम्मेदारी वैभव अरोड़ा को सौंपी, जो पहले ही दो ओवर फेंक चुके थे। शुरुआती दो गेंदों पर एक रन लेने के बाद क्विंटन डिकॉक ने स्ट्राइक प्रेरक मांकड़ को सौंपी। जिस विकेट की तलाश कोलकाता को थी वो यहां पर हासिल हो गई, रूम बनाकर कट शॉट खेलने के चक्कर में मांकड़ आउट हुए। नए बल्लेबाज मार्कस स्टोइनिस का स्वागत वैभव अरोड़ा ने शानदार बाउंसर से किया। क्रीज में डीप जाकर स्टोइनिस से जिसे ब्लॉक करना चाहा, लेकिन ग्लव्स से लगकर हेलमेट पर लगकर बॉल वही गिर गई। मगर यह तो सिर्फ जाल था क्योंकि अगली बॉल भी ठीक उसी लाइन पर फेंकी गई, जिसकी उम्मीद स्टोइनिस बिलकुल नहीं कर रहे थे।

फिर मछली भी फंस गई
उसी लाइन और लैंथ पर फेंकी गई एक और शॉर्ट बॉल को खेलने के लिए स्टोइनिस आए पर गए| इस बाउंसर से स्टोइनिस पूरी तरह चकमा खा चुके थे। वह बैकफुट से डिफेंड करने गए, लेकिन गेंद ग्लव्स से लगकर शॉर्ट थर्ड मैन की तरफ हवा में गई, जहां से एक आसान कैच का मौका बना और वेंकटेश अय्यर ने लपकने में कोई गलती नहीं की। केकेआर के लिहाज से यह गेम चेंजिंग ओवर था, जिसमें सिर्फ एक रन और दो-दो बड़े विकेट आए। लखनऊ का स्कोर 55/3 हो गया। अपने चार ओवर के कोटा में वैभव अरोड़ा ने 30 रन देकर दो विकेट लिए।य़

कौन हैं वैभव अरोड़ा?
हिमाचल प्रदेश से आने वाले इस पेसर को साल 2021 में कोलकाता नाइटराइडर्स ने ही पहला मौका दिया था। बेस प्राइस 20 लाख रुपये में केकेआर के साथ जुड़ने के बाद ही उन्होंने उन्होंने अपने वनडे डेब्यू (विजय हजारे ट्रॉफी) मैच में हैट्रिक ली थी। बिना डेब्यू किए ही वैभव को मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा और खिलाया भी। मगर मिनी ऑक्शन में वैभव की घरवापसी हो गई। इस बार बोली सिर्फ 60 लाख की बेस प्राइस तक ही सिमट गई।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...