13.1 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeखेलआखिरी गेंद तक लड़ते रहे रिंकू सिंह, जैसे-तैसे प्लेऑफ में पहुंची लखनऊ...

आखिरी गेंद तक लड़ते रहे रिंकू सिंह, जैसे-तैसे प्लेऑफ में पहुंची लखनऊ सुपरजायंट्स

Published on

कोलकाता

अपने आखिरी लीग मैच को जीतते ही लखनऊ सुपरजायंट्स आईपीएल 2023 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन चुकी है। इसी के साथ मेजबान कोलकाता नाइटराइडर्स टूर्नामेंट से बाहर हो गई। ईडन गार्डंस में टॉस गंवाकर लखनऊ सुपरजायंट्स ने निकोलस पूरन के ताबड़तोड़ अर्धशतक के बूते 175 रन बनाए। जवाब में रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में कोलकाता को लगभग जीता ही दिया था, लेकिन लक्ष्य से टीम सिर्फ एक रन दूर रह गई। अच्छी शुरुआत के बावजूद नीतीश राणा की कप्तानी वाली टीम मिडिल ओवर्स में बिखर गई। आखिरी 5 ओवर्स में 63 रन, आखिरी दो ओवर में 41 तो अंतिम ओवर में 21 रन की जरूरत थी। रिंकू सिंह ने 33 गेंद में नाबाद 67 रन कूटे, जिसमें चार छक्के और इतने ही चौके शामिल थे।

प्लेऑफ के लिए सिर्फ एक पोजिशन बची
डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस, चार बार की विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स और अब लखनऊ सुपरजायंट्स लगातार दूसरी बार प्लेऑफ में पहुंचने में कामयाब हो चुकी है। चौथे पोजिशन के लिए मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच कड़ी टक्कर है। तीनों टीमों के बीच 14-14 अंक है, लेकिन आरसीबी का नेट रनरेट सबसे बेहतर है।

निकोलस पूरन जीत के असल हीरो
30 गेंद में 58 रन की पारी के साथ छठे विकेट के लिए आयुष बदोनी (25) के साथ 47 गेंद में 74 रन की साझेदारी के दम पर लखनऊ सुपरजायंट्स ने बीच के ओवर्स में लड़खड़ाने के बाद आठ विकेट पर 176 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। पूरन ने अपनी पारी में चार चौके और पांच छक्के लगाए। बदोनी ने 21 गेंद की पारी में दो चौका और एक छक्का लगाया। इससे पहले सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक (27 गेंद में 28) और प्रेरक मांकड़ (20 गेंद में 26 रन) ने दूसरे विकेट के लिए 41 रन जोड़े थे। केकेआर के लिए वैभव अरोड़ा (चार ओवर में 30 रन), सुनील नारायण (चार ओवर में 28 रन) और शार्दुल ठाकुर (दो ओवर में 27 रन) ने दो-दो विकेट लिए।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...