13.8 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपापुआ न्यू गिनी पहुंचे PM मोदी, एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने...

पापुआ न्यू गिनी पहुंचे PM मोदी, एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने पैर छूकर किया ग्रैंड वेलकम

Published on

नई दिल्ली,

जापान में जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के बाद PM नरेंद्र मोदी पापुआ न्यू गिनी पहुंचे. यहां उनका भव्य स्वागत हुआ. दरअसल पापुआ न्यू गिनी के एयरपोर्ट पर मेजबान देश के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने पैर छूकर पीएम मोदी का स्वागत किया. भारत की ओर से नरेंद्र मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं जो कि पापुआ न्यू गिनी के दौरे पर पहुंचे हैं.

पीएम मोदी का यह स्वागत इसलिए भी खास है क्योंकि उस देश में नियम है कि वहां पर सूर्यास्त के बाद आने वाले किसी भी नेता का औपचारिक स्वागत नहीं किया जाता, लेकिन पीएम मोदी के पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया. पीएम मोदी वो पहले शख्स हैं जिनके लिए इस देश ने अपनी पुरानी परंपरा को तोड़ा है.

मेजबान देश ने क्यों तोड़ी परंपरा?
प्रशांत महासागर में स्थित यह द्वीपीय देश रात्रि पहर में विदेशी मेहमानों का राजकीय सम्मान के साथ स्वागत नहीं करता है. लेकिन भारत की अहमियत और वैश्विक मंच पर पीएम मोदी की  साख को देखते हुए वहां की सरकार ने यह फैसला लिया.

भारतीय समुदाय के लोगों से मिले पीएम मोदी
पापुआ न्यू गिनी में बसे भारतीय लोगों ने भी पीएम मोदी का स्वागत किया. पीएम ने यहां पहुंचकर कई लोगों से मुलाकात की. कई भारतीय लोगों ने पीएम मोदी को तोहफे दिए. कई लोग पीएम मोदी के साथ फोटो खिंचाने को लेकर भी उत्साहित दिखे.

FIPIC समिट में होंगे शामिल
पीएम मोदी यहां फोरम फॉर इंडिया-पैसिफिक कॉर्पोरेशन (FIPIC) समिट में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं. इस मीटिंग में 14 देशों के नेता भाग लेंगे. पापुआ न्यू गिनी के दौरे के बाद पीएम मोदी यहां से सीधे ऑस्ट्रेलिया जाएंगे. वहां वे कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे. ऑस्ट्रेलिया में अब से हैरिस पार्क क्षेत्र को ‘लिटिल इंडिया’ के नाम से जाना जाएगा. इसकी घोषणा पीएम के सामुदायिक कार्यक्रम के दौरान की जाएगी.

जापान में किया प्रतिमा का अनावरण
बता दें कि पीएम मोदी अपनी विदेश यात्रा को भारतीय संस्कृति के लिए एक वाहन के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं. इससे पहले पीएम मोदी ने जापान के हिरोशिमा में गांधीजी की प्रतिमा का अनावरण किया था. उन्होंने भारतीय संस्कृति से जुड़े एक भाषाविद् और एक कलाकार से मुलाकात कर उन्हें प्रोत्साहित किया था.

विदेश यात्रा पर पीएम मोदी
पीएम मोदी इस वक्त अपनी 6 दिवसीय विदेश यात्रा के दूसरे चरण में हैं. पहले चरण में वह G7 की बैठक के लिए जापान पहुंचे थे तो दूसरे में वह FIPIC समिट के लिए पापुआ न्यू गिनी पहुंचे हैं. इसके बाद तीसरे चरण में प्रधानमंत्री 22 मई को आस्‍ट्रेलिया पहुंचेंगे. यहां पहुंचकर 23 मई को प्रधानमंत्री सिडनी में एक कार्यक्रम में शिरकत कर भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे. इसके बाद 24 मई को आस्‍ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्‍बनीज के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. इसी दिन वह ऑस्‍ट्रेलिया के प्रमुख कारोबियों और निजी कंपनियों के सीईओ से मुलाकात करेंगे. इसके बाद पीएम मोदी 25 मई को सुबह दिल्ली वापस आ जाएंगे.

G-7 के सत्र में पीएम मोदी ने गिनाईं संयुक्त राष्ट्र की खामियां
आपको बता दें कि पीए मोदी ने जापान के हिरोशिमा में G7 सत्र को संबोधित करते हुए आश्चर्य जताया कि जब चुनौतियों से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र का गठन किया गया था तो विभिन्न मंचों को शांति और स्थिरता से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श क्यों करना पड़ा. उन्होंने कहा, ‘यह विश्लेषण का विषय है, हमें विभिन्न मंचों पर शांति और स्थिरता की बात क्यों करनी पड़ रही है? शांति स्थापित करने के विचार से शुरू हुआ संयुक्त राष्ट्र आज संघर्षों को रोकने में सफल क्यों नहीं हो पा रहा है?’

 

Latest articles

नामदेव समाज विकास परिषद के प्रांतीय चुनाव में योग्य, ईमानदार एवं कर्मठ नेतृत्व के चयन की अपील

भोपाल। नामदेव समाज विकास परिषद (पंजीयन क्र. 3315/73) के प्रांतीय चुनाव 17 मई 2026...

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का चक्काजाम, ग्वालियर-मुरैना में कई कांग्रेसी गिरफ्तार

भिंड के कांग्रेस नेता और आरक्षक में झड़प, शाजापुर में ट्रैक्टर को लेकर पुलिस-कार्यकर्ताओं...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...