9.5 C
London
Saturday, February 28, 2026
Homeराष्ट्रीयमोदी डॉक्यूमेंट्री: बीबीसी पर 10 हजार करोड़ का केस, दिल्ली हाईकोर्ट ने...

मोदी डॉक्यूमेंट्री: बीबीसी पर 10 हजार करोड़ का केस, दिल्ली हाईकोर्ट ने भेज दिया समन

Published on

नई दिल्‍ली

दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को ब्रिटेन के मीडिया संगठन ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (BBC) को समन जारी किया है। यह मानहानि से जुड़ा है। मुकदमे में दावा किया गया है कि हाल में गुजरात दंगों पर बीबीसी ने दो पार्ट में डॉक्‍यूमेंट्री रिलीज की। यह भारत और उसके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि पर धब्‍बा लगाने वाली है। बीबीसी के खिलाफ मानहानि के मुकदमे की पैरवी वरिष्‍ठ अधिवक्‍ता हरीश साल्‍वे ने की।बीबीसी पर 10,000 करोड़ के मानहानि का केस दर्ज किया गया है। हरीश साल्‍वे ने बीबीसी को चेतावनी दी है क‍ि उसके ल‍िए अच्‍छा यही होगा क‍ि वह पूरे मामले में माफी मांग ले।

बीबीसी की विवादित डॉक्यूमेंट्री गुजरात दंगों पर है। दिल्ली हाईकोर्ट ने गुजरात के एक एनजीओ की ओर से दायर मानहानि मामले में बीबीसी को समन जारी किया है। हाईकोर्ट में दायर केस में कहा गया कि इस डॉक्यूमेंट्री से न सिर्फ प्रधानमंत्री बल्कि न्यायपालिका और पूरे देश की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है। एनजीओ की ओर से वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे पेश हुए। उन्होंने कहा कि डॉक्यूमेंट्री ने भारत और न्यायपालिका सहित पूरी व्यवस्था को बदनाम किया है।

दो पार्ट में है बीबीसी की डॉक्‍यूमेंट्री
बीबीसी (यूके) के अलावा जस्टिस सचिन दत्ता ने बीबीसी (इंडिया) को भी नोटिस जारी किया है। इसमें गुजरात के एनजीओ ‘जस्टिस फॉर ट्रायल’ की ओर से दायर याचिका पर प्रतिक्रिया मांगी गई है। याचिका में कहा गया है कि बीबीसी (इंडिया) लोकल ऑपरेशन ऑफिस है। बीबीसी (यूके) ने ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ नाम की डॉक्‍यूमेंट्री रिलीज की है। इसके दो पार्ट हैं। इसे सितंबर को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

बीबीसी को साल्‍वे की चेतावनी
एनजीओ की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे ने कहा कि बीबीसी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा उस डॉक्‍यूमेंट्री के संबंध में है जिसने भारत और न्यायपालिका सहित पूरी प्रणाली को ‘बदनाम’ किया है। साल्‍वे ने पूरे मामले में प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अगर ऐसा ही कुछ ब्रिटेन की सरकार के साथ किया जाता तो उनका रिऐक्‍शन क्‍या होता। यह डॉक्‍यूमेंट्री पूरी तरह से भारत, उसके प्रधानमंत्री, न्‍यायपालिका और पूरी व्यवस्‍था पर धब्‍बा है। उन्‍होंने बीबीसी को चेताया कि अच्‍छा यही होगा कि वह मामले में माफी मांग ले।

Latest articles

क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन

अलीगढ़ भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह (60) का निधन हो गया है।...

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर ओ. पन्नीरसेल्वम डीएमके  में शामिल

चेन्नई तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य की राजनीति में बड़ा भूचाल आया है।...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पी. चिदंबरम की बढ़ेंगी मुश्किलें

नई दिल्ली प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री...

मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को सीएम की चेतावनी

भोपाल  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों की समय...

More like this

दिल्ली शराब घोटाला केस: कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को किया बरी

Arvind Kejriwal और Manish Sisodia को दिल्ली शराब नीति से जुड़े मामले में बड़ी...

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत, 61 रन से हराया

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 61 रन से करारी शिकस्त देकर...