17.5 C
London
Wednesday, April 8, 2026
Homeभोपालशादी का झांसा देकर शादीशुदा टीचर से रेप, फिर ब्लैकमेल कर लूटे...

शादी का झांसा देकर शादीशुदा टीचर से रेप, फिर ब्लैकमेल कर लूटे जेवर

Published on

भिंड,

मध्य प्रदेश के भिंड में एक शादीशुदा महिला के साथ शादी का झांसा देकर रेप करने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि महिला के अश्लील वीडियो और फोटो भी बनाए गए थे. फिर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर उससे सोने के जेवर हड़प लिए.बावजूद इसके लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.

महिला ने सुसाइड नोट में लिखे दरिंदों के नाम
मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है. इसमें उसने उन दरिंदों के नाम लिखे हैं, जिनकी वजह से महिला आत्महत्या करने को मजबूर हो गई. मृतका के पति ने बताया कि उसकी पत्नी को दीपेश नाम के एक शख्स ने अपने प्रेम में फंसा रखा था. इस प्रेम संबंध को बनाने में अन्य लोगों ने भी दीपेश का साथ दिया था, जिसमें एक महिला भी शामिल है.

रेप के बाद शादीशुदा महिला ने की खुदकुशी
दीपेश ने महिला को अपने प्रेम जाल में फंसाकर कई बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. इस दौरान आरोपी दीपेश ने महिला के अश्लील फोटो और वीडियो बनाए. फिर ब्लैकमेल कर 5 तोले सोने के जेवर हड़प लिए.

मृतका के पति ने बताया कि इसके बाद भी दीपेश अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी पत्नी को लगातार प्रताड़ित करता रहा. रोज-रोज की धमकियों और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर महिला ने फांसी लगकर खुदकुशी कर ली. इस मामले में कोतवाली पुलिस का कहना है कि मृतका प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका थी. स्कूल से हैंडराइटिंग मंगाने का प्रयास किया जा रहा है. सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग से मिलान करने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.

सुसाइड नोट में मृतका ने लोगों के नाम लिखे
टीआई कोतवाली शिव सिंह ने बताया कि मृतका अपने सुसाइड नोट में 5 नाम लिखे हैं. इसमें एक खिलाफ पहले से ही 376 का मामला दर्ज है. अभी किसी भी गिरफ्तारी नहीं हुई है. धौलपुर पुलिस से संपर्क किया गया है. प्रकरण दर्ज करने के बाद जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी करने का प्रयास करेंगे.

 

Latest articles

डकैती की योजना विफल करने वाली पुलिस टीम का व्यापारी महासंघ ने किया सम्मान

भोपाल। राजधानी के थाना गोविंदपुरा जोन-02 पुलिस को बरखेड़ा स्थित विजय मार्केट में सोने-चांदी...

अवधपुरी में शराब दुकान के खिलाफ फूटा रहवासियों का गुस्सा: कवि पेट्रोल पंप के पास प्रदर्शन, दुकान हटाने की मांग

भोपाल। राजधानी के अवधपुरी क्षेत्र में शराब दुकान खोले जाने के विरोध में स्थानीय...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट की, ‘माता कौशल्या के राम’ की बेल मेटल कलाकृति

नई दिल्ली। विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की।...

More like this

डकैती की योजना विफल करने वाली पुलिस टीम का व्यापारी महासंघ ने किया सम्मान

भोपाल। राजधानी के थाना गोविंदपुरा जोन-02 पुलिस को बरखेड़ा स्थित विजय मार्केट में सोने-चांदी...

अवधपुरी में शराब दुकान के खिलाफ फूटा रहवासियों का गुस्सा: कवि पेट्रोल पंप के पास प्रदर्शन, दुकान हटाने की मांग

भोपाल। राजधानी के अवधपुरी क्षेत्र में शराब दुकान खोले जाने के विरोध में स्थानीय...

पहचान छिपाकर छात्रा का यौन शोषण, धर्म परिवर्तन का दबाव, मुख्य आरोपी फरार

भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी की छात्रा के साथ...