16.5 C
London
Tuesday, June 9, 2026
Homeभोपालपहचान छिपाकर छात्रा का यौन शोषण, धर्म परिवर्तन का दबाव, मुख्य आरोपी...

पहचान छिपाकर छात्रा का यौन शोषण, धर्म परिवर्तन का दबाव, मुख्य आरोपी फरार

Published on

भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी की छात्रा के साथ धोखाधड़ी कर यौन शोषण करने का गंभीर मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि बिहार निवासी आसिफ रज़ा ने अपनी असली पहचान छिपाकर और खुद को आशीष पांडे बताकर उससे दोस्ती की और पिछले डेढ़ साल तक प्रेम जाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाए। मामले में नया मोड़ तब आया जब छात्रा गर्भवती हो गई और आरोपियों ने उस पर गर्भपात का दबाव बनाया।

पीड़िता के अनुसार, मना करने पर युवक ने अपनी वास्तविक पहचान उजागर की और उस पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने लगा। पीड़िता ने यह भी बताया कि युवक के दो अन्य दोस्त उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित और धमकाते रहे। हैरानी की बात यह है कि पीड़िता ने लगभग एक माह पूर्व महिला थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई थी और सोमवार को सार्वजनिक रूप से अपना पक्ष रखा, लेकिन अब तक पुलिस किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

मुख्य आरोपी आसिफ रज़ा फिलहाल फरार बताया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने कहा है कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं और जल्द ही उन्हें हिरासत में लिया जाएगा। इस घटना ने शहर में महिला सुरक्षा और पहचान छिपाकर की जाने वाली धोखाधड़ी के मुद्दों पर एक बार फिर बहस छेड़ दी है।

Latest articles

बगावत की आहट के बीच ममता के गुट का दावा- शाह के बुलावे पर दिल्ली गए यूसुफ पठान?

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी बगावत अब और...

कांग्रेस के कई विधायक विशेष विमान से बंगलूरू रवाना, अजय सिंह बोले- चार-पांच भाजपा नेता हमारे संपर्क में

भोपाल। मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट के चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने...

MP में मंडी फ़ीस बढ़ी; सरकार को ₹800 करोड़ का रेवेन्यू मिलेगा; भोपाल मेट्रो की लागत बढ़कर ₹10,033 करोड़ हुई

भोपाल। भोपाल मेट्रो रेल परियोजना को पूरा करने के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने इसकी...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों मेधावी श्रमिक पुत्री महेश्वरी को मिली 2 लाख रुपए की सहायता राशि

रायपुर। उत्तर बस्तर कांकेर जिले की होनहार और मेधावी छात्रा महेश्वरी कोर्राम को कक्षा...

More like this

कांग्रेस के कई विधायक विशेष विमान से बंगलूरू रवाना, अजय सिंह बोले- चार-पांच भाजपा नेता हमारे संपर्क में

भोपाल। मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट के चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने...

MP में मंडी फ़ीस बढ़ी; सरकार को ₹800 करोड़ का रेवेन्यू मिलेगा; भोपाल मेट्रो की लागत बढ़कर ₹10,033 करोड़ हुई

भोपाल। भोपाल मेट्रो रेल परियोजना को पूरा करने के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने इसकी...

मानसून से पहले सड़कों पर उतरे मंत्री विश्वास सारंग, नालों की सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण

भोपाल। नरेला विधानसभा क्षेत्र में आगामी मानसून के दौरान जलभराव और बाढ़ जैसी संभावित...