10.4 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeभेल न्यूज़28 दिन बंद रहेगा अलकापुरी एम्स और हबीबगंज के रास्ते

28 दिन बंद रहेगा अलकापुरी एम्स और हबीबगंज के रास्ते

Published on

भोपाल।

भेल क्षेत्र के अलकापुरी, एम्स अस्पताल के पास और हबीबगंज नाका के पास बन रहे मेट्रो स्टेशन को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन प्लान बनाया गया है। इससे आने वाले 28 दिन तक यहां ये मार्ग बदले हुए रहेंगे।

हबीबगंज नाके के पास चल रहे मेट्रो स्टेशन के लिए एक ओर की रोड बंद की जा रही है। ये रोड 24 मई से 19 जून तक बंद रहेगी। इसमें केवल हल्के वाहन/दोपहिया/चार पहिया वाहन हबीबगंज नाका से अलकापुरी और एम्स की ओर जाने वाले वाली रोड का इस्तेमाल करना होगा वहीं अलकापुरी और एम्स से हबीबगंज नाका जाने वाले वाहन बीएसएसएस के सामने आईसीआईसीआई बैंक के बगल से कस्तूरबा अस्पताल के सामने से दुग्ध संघ होते हुए हबीबगंज नाका की ओर जा सकेंगे।

ऐसे ही एम्स गेट नंबर 5 के सामने एक तरफ का रोड भी 24 मई से 19 जून तक बंद रहेगा। बाग सेवनिया से अलकापुरी की ओर जाने वाले वाहन बागसेवनिया से रेलवे कॉलोनी, अलकापुरी की ओर जा सकेंगे। अलकापुरी के पास चल रहे मेट्रो स्टेशन के निर्माण के कारण अलकापुरी मेनगेट के सामने की रोड 25 मई से 19 जून तक बंद रहेगी।

एम्स की ओर से आने वाले सभी वाहन, अलकापुरी लेफ्ट साइड से आईसीआईसीआई के सामने से कस्तूरबा होते हुए हबीबगंज नाका और आईएसबीटी की ओर जा सकेंगे।ऐसे ही साकेत नगर और एम्स अस्पताल की ओर आने-जाने वाले वाहन सर्विस रोड से आवागमन कर सकेंगे।अलकापुरी से बागसेवनिया की ओर जाने वाले वाहन एम्स के सामने वाले वन-वे मार्ग का उपयोग कर जा सकेंगे।

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...