12.5 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल क्षेत्र में धीरे-धीरे पैर पसार रहा है लव जिहाद, पुलिस मौन,...

भेल क्षेत्र में धीरे-धीरे पैर पसार रहा है लव जिहाद, पुलिस मौन, रहवासी परेशान

Published on

भोपाल।

भेल क्षेत्र में धीरे-धीरे लव जिहाद पैर पसार रहा है। खास बात यह है कि ऐसे मामलों में पुलिस बेखबर है। रहवासी परेशान हो रहे हैं। शिकायत करने पर पुलिस कोई सख्त कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। ऐसा ही एक मामला अयोध्या नगर थाना क्षेत्र का प्रकाश में आया है। अयोध्या बायपास रोड स्थित भवानी धाम कॉलोनी फेस-2 के एक आवास में रह रही छात्र-छात्राओं का सामने आया।

रहवासी भीकम सिंह बघेल का कहना है कि देर रात तक कुछ युवक-युवती उक्त आवास में मटरगश्ती करते नजर आते है। बुधवार की सुबह कॉलोनी के लोगों ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ा। काफी बहस के बाद पुलिस थाना अयोध्या नगर में शिकायत भी की गई। पुलिस के सब इंस्पेक्टर श्री यादव जब तक घटना स्थल पर पहुंचे तब तक आवास में रहने वाले सभी लोग भाग खड़े हुए।

दूरभाष पर मकान मालिक को बताया तो वह भी न थाने पहुंंचे न आवास। उस पर सब इंस्पेक्टर यादव का कहना था कि रहवासी लिखित में शिकायत करें जबकि स्थानीय रहवासियों के मुताबिक मामला लव जिहाद से जुड़ा हुआ है। इसके बाद भी पुलिस प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया न तो आरोपी पकड़े गए और नहीं मकान मालिक पर कोई कार्रवाई हुई। इसको लेकर स्थानीय रहवासियों में असंतोष व्याप्त है। इस संबंध में अयोध्या नगर थाना प्रभारी निलेश अवस्थी का कहना है कि आरोपियों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी बात यह है कि रहवासी क्षेत्र में आवासीय भवन को कामर्शियल उपयोग कर रहे भवन मालिक से न तो कामर्शियल दर पर नगर निगम टैक्स वसूल कर रहा है और नहीं संबंधित थाना आवासों में रह रहे छात्र-छात्राओं का पुलिस वेरिफिकेशन कर रहे है। यह लोग कौन है कौन नहीं? इसकी जांच करने की पुलिस को फुर्सत ही नहीं ऐसे एक नहीं दर्जनों आवासों में बिना पुलिस वेरिफिकेशन के रह रहे हैं।

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...