9.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
HomeUncategorizedफेसबुक वाली कंपनी में 'आखिरी बार छंटनी', 10000 लोग निकाले जाएंगे

फेसबुक वाली कंपनी में ‘आखिरी बार छंटनी’, 10000 लोग निकाले जाएंगे

Published on

नई दिल्ली,

अरबपति मार्क जुकरबर्ग के नेतृत्व वाली कंपनी मेटा में छंटनी का दौर फिर से शुरू हो गया है. कंपनी की ओर से दूसरे राउंड में करीब 10,000 नौकरियां खत्म करने का ऐलान किया गया था. फेसबुक और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म मुहैया कराने वाली कंपनी में ये छंटनी की आखिरी लहर है और तीन चरणों में इसे लागू किया जा रहा है. कंपनी ने पहले राउंड में अपनी वर्कफोर्स में से 11000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था.

जुकरबर्ग ने मार्च महीने में दिए थे संकेत
बिजनेस टुडे के मुताबिक, Meta के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) मार्क जुकरबर्ग ने मार्च 2023 में छंटनी के संबंध में कहा था कि कंपनी के दूसरे दौर में छंटनी का बड़ा हिस्सा कई महीनों में पूरा होगा. इसके साथ ही उन्होंने संकेत दिए थे कि छंटनी के कुछ छोटे दौर बाद में भी जारी रह सकते हैं. पहले राउंड में 11000 कर्मचारियों को बाहर के रास्ता दिखाने के बाद एक बार फिर 10000 लोगों को निकालने के लिए छंटनी शुरू करने वाली ये पहली बड़ी टेक कंपनी बन गई है.

इन सेक्शंस पर हो छंटनी का असर
Facebook (Meta) में शुरू हुई दूसरे चरण की छंटनी (Lay Off) का असर, कंपनी के कई सेक्शंस में काम करने वाले कर्मचारियों पर पड़ने की उम्मीद है. कुछ कर्मचारियों ने लिंक्डइन पर बताया है कि ये छंटनी मार्केटिंग, सेल्स, साइट सिक्योरिटी, प्रोग्राम मैनेजमेंट, कंटेंट कैटेगरी और कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस टीमों को प्रभावित कर रही है और कई लोगों की नौकरी जा चुकी है.

कंपनी मैनेजमेंट ने क्या कहा था?
बीते अप्रैल महीने में द वोक्स की रिपोर्ट में Meta की हेड ऑफ पीपुल लोरी गोलर के हवाले से कहा गया था, कि यह एक कठिन समय होगा, क्योंकि हम उन दोस्तों और सहयोगियों को अलविदा कह रहे हैं जिन्होंने मेटा में इतना योगदान दिया है. यहां बता दें कंपनी ने पहली तिमाही के दौरान से ही कंपनी में हायरिंग को फ्रीज पर रखा हुआ है. गौरतलब है कि इस बड़ी छंटनी का संकेत मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग की ‘Year of Efficiency’ पोस्ट में पहले ही मिल गया था. इस पोस्ट में उन्होंने कहा था कि हम अप्रैल के अंत में अपने तकनीकी समूहों में और फिर मई के अंत में अपने बिजनेस ग्रुप्स में पुनर्गठन और छंटनी की घोषणा करने की उम्मीद करते हैं.

दुनिया की बड़ी कंपनियों ने की कटौती
दुनिया पर बढ़ते मंदी (Recession) के साये के बीच लागत में कटौती का हवाला देते हुए बड़ी-बड़ी कंपनियों में छंटनी (Layoff) का जो दौर बीते साल 2022 में शुरू हुआ था, वो अभी भी लगातार जारी है. ट्विटर, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन से लेकर मेटा तक में बीते बड़ी छंटनी दुनिया ने देखी और इन दिग्गज कंपनियों से निकाले गए कर्मचारियों का दर्द सोशल मीडिया पर सुर्खियां बना. फेसबुक ने अपनी शुरुआत के बाद से पहली बड़ी छंटनी करते हुए नवंबर 2022 में कंपनी में काम करने वाले 11,000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया था.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...