13.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमिसाइलें, ड्रोन... चीन से घातक हथियार खरीद रहे सऊदी अरब और मिस्र,...

मिसाइलें, ड्रोन… चीन से घातक हथियार खरीद रहे सऊदी अरब और मिस्र, भारत को दिया था धोखा

Published on

रियाद

पाकिस्‍तान के इशारे पर कश्‍मीर में G-20 कार्यक्रम में श‍िरकत न करके भारत को धोखा देने वाले सऊदी अरब और मिस्र अब चीन से घातक हथियार खरीदने जा रहे हैं। चीन ने तो खुलकर कश्‍मीर में जी-20 कार्यक्रम का विरोध किया था। चीनी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और मिस्र अब अमेरिका से अपनी निर्भरता को कम करने के लिए चीन से घातक हथियार खरीदने पर बातचीत कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये देश चीन से फाइटर जेट से लेकर घातक ड्रोन तक खरीदने पर बातचीत कर रहे हैं।

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्‍ट की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब मिलिट्री इंडस्‍ट्रीज इस समय चीन की कुख्‍यात सरकारी हथियार निर्माता कंपनी नोरिन्‍को के साथ हथियारों की खरीद को लेकर बातचीत कर रही है। इसमें निगरानी ड्रोन से लेकर एयर डिफेंस सिस्‍टम तक शामिल है। जिन हथियारों को लेकर समझौता हो सकता है, उसमें स्‍काई साकेर FX80 यूएवी, आत्‍मघाती ड्रोन और कम दूरी तक मार करने वाले एयर डिफेंस सिस्‍टम शामिल हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों देशों के बीच HQ-17AE SHORAD एयर डिफेंस सिस्‍टम को लेकर बातचीत एडवांस स्‍टेज में पहुंच गई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि यह बातचीत इस साल के आखिर तक या अगले साल की शुरुआत तक जारी रह सकती है। यह भी आशंका जताई जा रही है कि यह पूरा हथियार समझौता चीन की मुद्रा यूआन में होगा। वहीं रोटी-रोटी को तरस रहा कंगाल मिस्र भी चीन से J-10C फाइटर जेट खरीद सकता है। हाल ही में पाकिस्‍तान ने भी इस अत्‍याधुनिक चीनी फाइटर जेट को अपनी वायुसेना में शामिल किया था। मिस्र की वायुसेना का एक प्रतिनिधिमंडल मलेशिया में इस हफ्ते चीनी दल से मुलाकात कर सकता है।

इस मुलाकात के दौरान चीनी कंपनी मिस्र को बता सकती है कि उसने J-10C फाइटर जेट में अत्‍याधुनिक AESA रेडॉर समेत कई नए और घातक सिस्‍टम जोड़े हैं। बताया जा रहा है कि मिस्र चीन से 12 जे-10 फाइटर जेट खरीद सकता है। अमेरिका जहां दुनिया में हथियारों का सबसे बड़ा निर्यातक देश है, वहीं चीन अब उसका विकल्‍प बनने की कोशिश कर रहा है। चीन दुनिया के तानाशाही शासन वाले देशों को घातक हथियार देने में कोई शर्त नहीं रख रहा है जिससे उसके हथियार अफ्रीका से लेकर म्‍यांमार तक तबाही मचा रहे हैं।

अमेरिका को दोहरा झटका देने की तैयारी
विशेषज्ञों का कहना है कि चीन की नजर अब खाड़ी देशों पर है जो अब तक अमेरिका के हथियारों के सबसे बड़े खरीदारों में से एक हैं। सऊदी अरब जो हथियारों के सबसे बड़े खरीदारों में से एक है, वह अमेरिका से अपनी निर्भरता को कम करना चाहता है। अमेरिका और सऊदी अरब के बीच पत्रकार जमाल खशोगी और तेल को लेकर काफी विवाद चल रहा है। पिछले साल ही चीन से सऊदी अरब ने 4 अरब डॉलर के हथियार खरीदे थे। यह हथियार समझौता डॉलर की बजाय युआन में होने से अमेरिका को दोहरा झटका लगने जा रहा है। चीन दुनिया के 5.2 हथियारों का निर्यात करता है।

Latest articles

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का चक्काजाम, ग्वालियर-मुरैना में कई कांग्रेसी गिरफ्तार

भिंड के कांग्रेस नेता और आरक्षक में झड़प, शाजापुर में ट्रैक्टर को लेकर पुलिस-कार्यकर्ताओं...

सेहत के लिए वरदान है कच्ची हल्दी, रोज़ाना सेवन से कैंसर सहित कई बीमारियों का खतरा हो सकता है कम

Turmeric benefits: कच्ची हल्दी स्वास्थ्य के लिए वरदान की तरह माना गया है। कच्ची...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...