भोपाल।
भेल की लेबर सोसायटी के मजदूरों को वेतन नहीं मिलने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस सोयायटी के अंतर्गत 110 मजदूर काम कर रहे है। जो वेतन 10 मई को मिलना था वह आज तक नहीं मिल पाया है। भेल प्रवक्ता का कहना है कि वेतन का भुगतान जल्द किया जाएगा।