8.8 C
London
Tuesday, March 31, 2026
HomeUncategorizedअनिल अग्रवाल की वेदांता ने गिरवी रखे इस कंपनी के सारे शेयर,...

अनिल अग्रवाल की वेदांता ने गिरवी रखे इस कंपनी के सारे शेयर, सरकार की भी है 29.5% हिस्सेदारी

Published on

नई दिल्ली

अरबपति कारोबारी अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता लिमिटेड ) ने हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड में अपने लगभग सभी शेयर गिरवी रख दिए हैं। इस कंपनी में वेदांता की 64.92 फीसदी हिस्सेदारी है जबकि 29.5 फीसदी सरकार के पास है। वेदांता ने स्टॉक एक्सचेंजेज की दी जानकारी में बताया कि उसने फंड जुटाने के लिए कंपनी में अपनी हिस्सेदारी गिरवी रखी है। बिजनस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक वेदांता पिछले एक साल से इस कंपनी के शेयरों की गिरवी रख रही थी। इसी कड़ी में उसने 3.3 फीसदी शेयर मंगलवार को गिरवी रखे। फाइलिंग के मुताबिक कंपनी ने 23 मई को जेपी मॉर्गन चेज बैंक में HZL के शेयर गिरवी रखे हैं। इस तरह वेदांता लिमिटेड HZL के 64.5 फीसदी शेयर गिरवी रख चुकी है जिसमें प्रमोटर की हिस्सेदारी 99.4 फीसदी है।

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक वेदांता ने जेपी मॉर्गन चेज एंड कंपनी और ओकट्री से 85 करोड़ डॉलर का लोन लिया है। वेदांता का पेरेंट कंपनी वेदांता रिसोर्सेज को बुधवार को 50 करोड़ डॉलर के बॉन्ड का रिपेमेंट करना था। उसके एक दिन पहले वेदांता ने जेपी मॉर्गन और ओकट्री के साथ डील कर दी। इस बारे में वेदांता ने कोई टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया। मार्च में खत्म हुई फाइनेंशियल ईयर में वेदांता लिमिटेड ने 37,700 करोड़ रुपये का रेकॉर्ड डिविडेंड दिया है। इससे उसकी पेरेंट कंपनी को अपना कर्ज कम करने में मदद मिली है। 23 मई को कंपनी ने 6,877 करोड़ रुपये का चालू वित्त वर्ष का पहला अंतरिम डिविडेंड घोषित किया था।

सरकार का इन्कार
वेदांता रिसोर्सेज की वेदांता लिमिटेड में 68.11 फीसदी हिस्सेदारी है। फाइनेंशियल ईयर 2023 में हिंदुस्तान जिंक ने 31,900 करोड़ रुपये के चार डिविडेंड दिए थे और वह पहले बार कर्ज मुक्त कंपनी बनी थी। जनवरी में ग्रुप ने अपने ग्लोबल जिंक एसेट्स को एचजेडएल में मर्ज करने का प्रस्ताव दिया था लेकिन सरकार ने इसे मंजूरी नहीं दी थी। सरकार का कहना था कि यह प्रस्ताव माइनोरिटी शेयरहोल्डर्स के हितों के खिलाफ है। सरकार ने इस कंपनी में अपनी 26 फीसदी हिस्सेदारी 2002 में वेदांत ग्रुप (Vedanta Group) को बेच दी थी। बाद में कंपनी ने ग्रुप में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 64.92 फीसदी पहुंचा दी।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...