8.8 C
London
Tuesday, March 31, 2026
HomeUncategorizedशुभमन गिल की लाइफ में बड़ा भूकंप? इंस्टाग्राम पर सारा अली खान...

शुभमन गिल की लाइफ में बड़ा भूकंप? इंस्टाग्राम पर सारा अली खान को किया अनफॉलो!

Published on

नई दिल्ली

गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ऑरेंज कैप के सबसे कम उम्र के विजेता बनने की दहलीज पर हैं। गिल को आईपीएल 2023 ऑरेंज कैप तालिका में शीर्ष पर फाफ डु प्लेसिस को पीछे छोड़ने के लिए सिर्फ 9 रनों की जरूरत है। वह जब आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्वॉलिफायर 2 में मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे तो यह उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।

इससे पहले गिल के सोशल मीडिया पर बॉलीवुड स्टार सारा अली खान को अनफॉलो करने की खबर ने प्रशंसकों में खलबली मचा दी है। शुभमन गिल दुबई में एक रोमांटिक डिनर पर सारा अली खान के साथ देखे गए थे। इसके बाद उनकी डेटिंग की खबरों ने जोर पकड़ा था। सारा अली खान और शुभमन गिल दोनों ने अलग-अगल इंटरव्यू में अपने रिश्ते की ओर इशारा भी किया था। हालांकि, अब ऐसा लगता है कि दोनों के रास्ते अलग हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, सारा अली खान और शुभमन गिल ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। हालांकि, यह कहना थोड़ा मुश्किल है कि वे एक-दूसरे को फॉलो करते भी थे या नहीं। दूसरी ओर, एक पुराना वीडियो वायरल होने लगा है, जिसमें शुभमन गिल अपनी डेटिंग की अफवाहों पर बात कर रहे थे। शुभमन गिल पंजाबी चैट शो ‘दिल दियां गल्लां’ में नजर आए थे। शो में क्रिकेटर से बॉलीवुड की सबसे फिट फीमेल एक्ट्रेस का नाम पूछा गया। उस समय शुभमन ने सारा अली खान का नाम लिया।

फिर उनसे पूछा गया कि क्या वह ‘सारा’ को डेट कर रहे हैं, तो उन्होंने जवाब दिया, ‘हो सकता है’। होस्ट सोनम बाजवा ने फिर उनसे सच्चाई का खुलासा करने के लिए कहा और कहा, “सारा का सारा सच बोलो,” जिस पर शुभमन ने जवाब दिया, “सारा दा सारा सच बोल दिया। शायद हां, शायद नहीं।” शुभमन गिल को लेकर पहले सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर से डेटिंग की खबरें आई थीं। हालांकि, इस बारे में कुछ भी साफ नहीं हो सका।

आईपीएल 2023 में गिल ने 15 मैचों में 722 रन बनाए हैं। उनके नाम अब तक 2 शतक और 4 अर्द्धशतक हैं। डु प्लेसिस आईपीएल 2023 में 14 मैचों में 730 रनों के साथ टॉप स्कोरर हैं। अगर गिल 9 रन और बना लेते हैं तो वह ऑरेंज कैप की दौड़ में आगे निकल जाएंगे।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...