8.8 C
London
Tuesday, March 31, 2026
HomeUncategorizedऊप्स! ये क्या हो गया.. 41 साल की शमा ने बांधा समां,...

ऊप्स! ये क्या हो गया.. 41 साल की शमा ने बांधा समां, फिर ऐसा क्या हुआ जिससे अनकंफर्टेबल हुईं एक्ट्रेस

Published on

टीवी शो ‘ये मेरी लाइफ है’ फेम एक्ट्रेस शमा सिकंदर आए दिन अपनी हसीन तस्वीरों और वीडियोज को लेकर छाई रहती हैं। शमा की तस्वीरें उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। ग्लैमर क्वीन शमा ने हाल में जब अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लेटेस्ट फोटोशूट का एक वीडियो शेयर किया तब मानो लाइक्स और कॉमेंट की बाढ़ आ गई। इस वीडियो ने न सिर्फ लोगों को दीवाना बनाया बल्कि एक बार फिर एक्ट्रेस को सुर्खियों में ले आया। वीडियो में शमा ब्लैक कलर के आउटफिट में पोज देती नजर आ रही हैं। आइये आपको बताते हैं कि इस खूबसूरत हसीना के साथ फिर ऐसा क्या हुआ कि शमा ने कहा- ऊप्स..।

शमा सिकंदर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अपनी तस्वीरों से फैंस का दिल जीतने का एक मौका नहीं छोड़ती हैं। गुरुवार, 25 मई को भी जब शमा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर नए फोटोशूट की एक तस्वीर और वीडियो को शेयर किया तब यूजर्स की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वीडियो को शेयर करते हुए शमा ने कैप्शन में लिखा, ‘ऊप्स.. ये क्या हो गया।’

क्या है मामला
शमा के इस कैप्शन को पढ़कर लोगों ने यह अनुमान लगाया कि शमा इस आउटफिट में अनकंफर्टेबल हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने इसी कैप्शन में आगे हैशटैग में लिखा, #JustKidding। इस हैशटैग से साफ लगा रहा है कि शमा मजाक कर रही थीं।

फैंस का रिएक्शन
शमा सिकंदर की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर कॉमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कॉमेंट सेक्शन में एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए लिखा, ‘आपको जब देखता हूं, होश खो देता हूं।’ वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ब्यूटीफूल इन ब्लैक’। बात करें एक्ट्रेस की तस्वीर की तो इसपर एक यूजर ने लिखा, ‘हमेशा की तरह खूबसूरत’। इस तस्वीर पर खबर लिखे जाने तक 9 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, वीडियो पर 15 लाख से ज्यादा लाइक्स मौजूद हैं।

शमा के शोज
शमा के वर्कफ्रेंट की बात करें तो एक्ट्रेस ने टीवी शोज के साथ कई सारी फिल्मों में भी काम किया है। उन्हें टीवी सीरियल ‘बालवीर’ में ‘भयंकर परी’ के रोल के लिए पहचाना जाता है। हालांकि, शमा लंबे समय से किसी शो या फिल्म में नजर नहीं आई हैं। बता दें कि शमा अपनी बिंदास अदाओं के लिए जानी जाती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर नजर डाले तो वह ग्लैमरस फोटोज से भरा पड़ा है।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...