18.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराज्ययोगी सरकार का बड़ा फैसला, अब राशन की दुकानों पर मिलेंगी ये...

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब राशन की दुकानों पर मिलेंगी ये 35 चीजें

Published on

लखनऊ,

अब यूपी में राशन की दुकानों पर दूध, ब्रेड, मसाले, ब्यूटी प्रोडक्ट, छाते और टॉर्च जैसी 35 वस्तुएं मिलेंगी. इसमें गुड़, घी, नमकीन, पैक सूखे मेवे, पैक्ड मिठाई, दूध पाउडर, बच्चों के कपड़े (होजरी), राजमा, सोयाबीन, क्रीम, धूपबत्ती, कंघी, शीशा, झाड़ू, पोछा, ताला, रेनकोट भी होगा. साथ ही वॉल हैंगर, डिटर्जेंट पाउडर, बर्तन धोने वाला साबुन, इलेक्ट्रॉनिक सामान, दीवार घड़ी, माचिस, नायलॉन और जूट की रस्सी, प्लास्टिक का पाइप (पानी वाला), प्लास्टिक की बाल्टी, मग और छन्नी की बिक्री भी होगी. योगी सरकार ने इस बाबत बुधवार को नोटिफिकेशन जारी किया था.

इसके साथ हैंडवॉश, बाथरूम क्लीनर और बेबी केयर उत्पाद जैसे डायपर, बेबी साबुन, मसाज तेल, वाइप्स और बॉडी लोशन भी मिलेंगे. इससे आम आदमी को अब एक ही दुकान पर राशन के साथ ये तमाम चीजें मिल सकेंगी. शुरुआती तौर पर सरकार की मंशा राशन की दुकानों की आय बढ़ाने की है. साथ ही आने वाले समय में नई मॉडल शॉप्स बनाई जाएंगी, जिसमें राशन के साथ रोजमर्रा का सामान और अन्य काफी काम भी हो सकेंगे.

ग्राम सभा की जमीन पर बनेंगी दुकानें
इसके लिए अन्नपूर्णा मॉडल दुकानों का निर्माण ग्राम सचिवालय के नजदीक ग्राम सभा की जमीन पर किया जाएगा. इससे लोगों को दैनिक आवश्यकता की वस्तुएं व अन्य सेवाएं निकटतम स्थान पर एक जगह ही मिल सकेंगी. पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर बरेली मंडल में 52 अन्नपूर्णा उचित दर की दुकानें निर्माणाधीन हैं. जल्द इसे सभी जिलों में लागू किया जाएगा.

अन्नपूर्णा मॉडल दुकानों में होगा खाद्यान्न वितरण
खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा राशन की दुकानों के अपग्रेडेशन के संबंध में पिछले दिनों सीएम योगी के सामने प्रेजेंटेशन किया गया था, जिसके बाद इसे लागू किया गया है. सीएम योगी के निर्देश पर अन्नपूर्णा मॉडल दुकानों में राशन कार्ड धारकों को निर्धारित तारीख में खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा. इसके लिए इलेक्ट्रॉनिक तराजू एवं ई-पॉस मशीन का उपयोग किया जाएगा.

गांव के लोगों की आवश्यकताओं के अनुरूप एक स्थान पर कई सुविधाएं उपलब्ध हो जाने से समय की बचत हो सकेगी. साथ ही अन्नपूर्णा उचित दर की दुकान और जनसुविधा केंद्र में आय, जाति, जन्म, निवास प्रमाण पत्र, आधार, पेंशन व अन्य सेवाओं की सुविधा उपलब्ध होगी.

सप्ताह में एक दिन सुविधाओं का जायजा लेंगे अधिकारी
साथ ही, यहां पर जनरल स्टोर के माध्यम से जनसामान्य को रोजमर्रा की आवश्यकता के सामान उपलब्ध कराए जाने हैं. अधिकारी नियमित रूप से सप्ताह में एक दिन ग्राम पंचायतों का दौरा कर इन सुविधाओं का जायजा लेंगे. विभाग ने पूरे प्रदेश में अन्नपूर्णा उचित दर की दुकानें एवं जनसुविधा केंद्र एकीकृत व समरूपता से चलाने की तैयारी की है.

 

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....