5.9 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeभोपाल'गैर मुस्लिम युवक के साथ घूमकर नाक कटवा रही हो', दोनों पर...

‘गैर मुस्लिम युवक के साथ घूमकर नाक कटवा रही हो’, दोनों पर 40-50 लड़कों ने बोल दिया हमला

Published on

इंदौर

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर का माहौल बिगड़ता दिखाई दे रहा है। संघ और बजरंग दल के खिलाफ विवादित भगवा लव ट्रैप के पर्चे बंटने के बाद गुरुवार की रात एक और बवाल हुआ है। रात एक पक्ष के 30 से 40 युवकों ने बीच सड़क पर जमकर उत्पात मचाया है। उन्होंने पहले एक प्रेमी जोड़े को पीटा। इसके बाद उन्हें बचाने आए लोगों पर भी जानलेवा हमला कर दिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुंडागर्दी करने वाले युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

दरअसल, इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज का छात्र भावेश सुनहरे अपने साथ पढ़ने वाली नसरीन सुल्ताना को लेकर बस स्टैंड के पास मदनी होटल में खाना खाने गया था। दोनों जब खाना खाकर लौट रहे थे तो ग्वालटोली इलाके में उन्हें एक पक्ष के युवकों ने घेर लिया। उसका आधार कार्ड मांगा और मारपीट करने लगे। इस दौरान नसरीन ने उसे बचाने की कोशिश की। उसने कहा कि जो भी बात करनी हो मुझसे करो।

हंगामा कर रहे युवकों ने मुस्लिम युवती से कहा कि आप इनके साथ रात को क्यों घूम रही हो। आपके घरवालों ने इजाजत दी है कि आप इनके साथ रहें। लड़की ने कहा कि मैं इनके साथ खाना खाने गई थी तो उपद्रवी युवकों ने कहा कि ऑनलाइन ऑर्डर कर देतीं। किसी गैर मुस्लिम के साथ खाना खाने जाने की क्या जरूरत थी। आप हिजाब पहने हो लेकिन आप इस्लाम का पालन नहीं कर रही हो। बुर्का पहनकर घर पर रहा करो।

साथ ही आरोपियों ने कहा कि गैर मुस्लिम युवक के साथ बाजार में घूमकर समाज की नाक कटवा रही हो। इस्लाम और शरिया कानून का ध्यान रखो और बुर्का पहनकर ही घर से बाहर निकलो। लड़की के साथ जा रहे हिंदू युवक भावेश ने जब विरोध किया तो उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान तकरीबन 30 से 40 युवक एक पक्ष के वहां पर इकट्ठा हो गए। उनसे बचकर ये दोनों धेनु मार्केट आए और वहां से बाल विनय मंदिर स्कूल की ओर भागे।

यहां से बदमाश उनको पीटते हुए राजकुमार ब्रिज की ओर ले गए। वहां से निकलने वाले कुछ लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। इस दौरान हिमांशु पटेल और यश जोशी को भी चाकू लगे। वहीं, भावेश को भी गंभीर चोट आई है। उसे इलाज के लिए निजी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। वहीं, घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलने पर तुकोगंज पुलिस मौके पर पहुंची। इस पूरे मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गुंडागर्दी के इस मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संज्ञान लेते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कड़े शब्दों में कहा है कि कानून को अपने हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।एडिशनल डीसीपी राजेश रघुवंशी ने बताया कि इस मामले में सात आरोपी नामजद कर लिए गए हैं। पुलिस ने शोएब और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो देखकर अन्य आरोपियों को भी नामजद किया जा रहा है।

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...