लखनऊ
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। कभी आरोपों की वजह से तो कभी अपने तेवर के कारण। इस बार उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कमांडो पर चीखते-चिल्लाते दिखाई दे रहे हैं। वह उनको तमीज सीखने के लिए कह रहे हैं। वह खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स इवेंट के मैनेजमेंट पर बुरी तरह भड़कते दिख रहे हैं। मगर सवाल ये है कि आखिर ऐसा हुआ क्या जिस वजह से सिंगर का पारा इतना हाई हो गया है।
दरअसल, लखनऊ में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स हो रहे हैं जो कि 25 मई से 3 जून तक चलेंगे। इसका उद्घाटन खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। कैलाश खेर यहां बतौर गेस्ट इवेंट में चार-चांद लगाने पहुंचे थे। लेकि उनकी व्यवस्था में परेशानी हुई तो ‘अल्लाह के बंदे’ सिंगर बरस पड़े। उन्होंने वहां की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाने लगे।
कैलाश खेर कमांडो पर बरस पड़े
कैलाश खेर ने गुस्से में कहा- प्रधानमंत्री के नवरत्न हैं हम। तमीज सीखो। एक घंटा हमको इंतजार करवाया। उसके बाद तमीज नाम की कोई चीज ही नहीं है। ये क्या है खेलो इंडिया? खेलो इंडिया तब है, जब हम खुश हैं। घरवाले खुश होंगे। फिर दुनिया के बाहर वाले लोग खुश होंगे। तमीज सीखो। होशियारी झाड़ रहे हो। कोई किसी को काम करना आता नही हैं। और अगर बोलना चाहेंगे तो इतना बोल देंगे कि छोड़ दीजिए सर।’
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के उद्घाटन समारोह में कैलाश खेल भड़क उठे। उन्होंने लखनऊ में आयोजकों पर जमकर गुस्सा निकाला।#kailashkher #Lucknow #KheloIndiaInUP pic.twitter.com/JkSbc9AEjF
— NBT Hindi News (@NavbharatTimes) May 26, 2023
कैलाश खेर बोले- हम योगी जी के लाडले हैं
कैलाश खेर ने आगे कहा, ‘गाना गाने के लिए इन्हें बुलाया है तो ये बोल दीजिए कि एक-डेढ़ घंटा इन्हीं का है। महाराज भी हमको लाड करते हैं। पूरी दुनिया हमको लाड क्यों करती है। हमको भारत और भारतवासियों का चरण छूकर काम करने का मन करता है। हम पैर धो-धोकर पीना चाहते हैं हर भारतवासी का। लेकिन चीजें व्यवस्थित होनी चाहिए। अगर ऐसे नहीं ध्यान दिया जाएगा तो यही सब चलता रहेगा। मत कीजिए ये सब।’
कैलाश खेर बोले वह योगी जी के पसीने हैं
कैलाश खेर मुस्कुराते हुए बोले, ‘हमको सांस चढ़ रहा है। फिर भी हम नाच रहे हैं। फिर भी गा रहे हैं। पगला रहे हैं। थोड़ा इस बात पर भी ध्यान दीजिए। ज्यादा कमांडोगीरी वहां दिखाइए जहां जरूरत है। हम अपने हैं। हम महाराज जी के पसीने हैं। हमें महाराज जी ने पसीने से बनाया है। हम बहुत तड़प-तड़प के संतों के बीच से आए हैं भइया। हम फिल्मी गायक नहीं हैं। याद रखना। हम भारत के लिए जीते हैं। भारत के लिए ही मरेंगे।’
