8.1 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराष्ट्रीयतिहाड़ जेल में एक और कैदी ने किया सुसाइड, 5 दिनों में...

तिहाड़ जेल में एक और कैदी ने किया सुसाइड, 5 दिनों में आत्महत्या की दूसरी घटना

Published on

नई दिल्ली,

सुरक्षा-व्यवस्थाओं को लेकर सवालों के घेरे में घिरी तिहाड़ जेल में शुक्रवार को एक और कैदी ने सुसाइड कर लिया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मृतक के परिजनों को भी सूचित किया है. साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है.तिहाड़ जेल सूत्रों के मुताबिक मृतक का नाम इमरान है और वह अंडर ट्रायल कैदी था. उसे जेल नंबर 4 में रखा गया था. इमरान पर आर्म्स एक्ट का मामला कोर्ट में चल रहा था. शुक्रवार को उसने बाथरूम में फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया.

बता दें कि पिछले 5 दिनों में तिहाड़ जेल का ये दूसरा सुसाइड का मामला है. इससे पहले 22 मई को जावेद नाम के कैदी ने सुसाइड किया था. तिहाड़ जेल का दावा रहता है कि जेल में कैदियों की सुरक्षा बेहद पुख्ता है. ऐसे में लगातार हत्या और सुसाइड के मामले सुरक्षा-व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं.

2 मई को हुई थी टिल्लू की हत्या
टिल्लू ताजपुरिया की 2 मई को हत्या कर दी गई थी. इसका आरोप कथित तौर पर गौगी गैंग के दीपक उर्फ तीतर, योगेश उर्फ टुंडा, राजेश और रियाज खान पर लगा है. ये भी सामने आया था कि हमलावर ताजपुरिया को पिछले दो से तीन साल से मारने का प्लान बना रहे थे. सोशल मीडिया पर तिहाड़ जेल का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया था, जिसमें ऐसा दिख रहा था कि गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया पर सुरक्षाकर्मियों के सामने उस वक्त भी हमला किया गया था, जब वे उसे चाकू मारने के बाद ले जा रहे थे.

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...