8.1 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराष्ट्रीयबृजभूषण अगर नई संसद के उद्घाटन में भाग लेते हैं तो... विनेश...

बृजभूषण अगर नई संसद के उद्घाटन में भाग लेते हैं तो… विनेश फोगाट ने जाहिर की आशंका

Published on

नई दिल्‍ली

विनेश फोगाट ने शुक्रवार को आशंका जाहिर की। उन्‍होंने कहा कि अगर भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह 28 मई को नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल होते हैं तो इससे देश में वर्तमान स्थिति को लेकर स्पष्ट संदेश जाएगा। विनेश और ओलिंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया तथा साक्षी मलिक सहित देश के चोटी के पहलवान 23 अप्रैल से जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे हैं। उन्होंने बृजभूषण पर एक नाबालिग सहित सात महिला खिलाड़ियों के यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। वे डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

अपनी मांग को लेकर प्रदर्शनकारी पहलवानों ने रविवार को नए संसद भवन के सामने महिला महापंचायत के आयोजन का फैसला किया है। इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे। विनेश से पूछा गया कि अगर डब्ल्यूएफआई प्रमुख उद्घाटन के दौरान उपस्थित रहते हैं तो क्या संदेश जाएगा, उन्होंने कहा,’अगर बृजभूषण 28 मई को नई संसद में उपस्थित रहते हैं तो पूरे देश को अपने आप ही संदेश मिल जाएगा।’

उन्होंने कहा,’जो कोई भी बृजभूषण को बचाने की कोशिश कर रहा है, वह हमारे खिलाफ है। मुझे नहीं पता कि सरकार में अंदर क्या चल रहा है। लेकिन, कोई उसे बचाने की कोशिश कर रहा है। यह सही नहीं है। वह देश की महिलाओं को नुकसान पहुंचा रहा है।’

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...