8.8 C
London
Tuesday, March 31, 2026
HomeUncategorized'द केरल स्टोरी' के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन अस्पताल में भर्ती, अचानक बिगड़ी...

‘द केरल स्टोरी’ के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन अस्पताल में भर्ती, अचानक बिगड़ी तबीयत

Published on

‘द केरल स्टोरी’ के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन को लेकर एक परेशान करने वाली खबर आई है। सुदीप्तो सेन की अचानक ही तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सुदीप्तो सेन ‘द केरल स्टोरी’ की वजह से पिछले काफी समय से बिजी हैं। व्यस्त शेड्यूल और जरा भी आराम न मिल पाने के के कारण सुदीप्तो सेन की हालत बिगड़ गई।

मालूम हो कि Sudipto Sen ‘द केरल स्टोरी’ का लगातार प्रमोशन कर रहे हैं और जगह-जगह जा रहे हैं। लगातार ट्रैवल की वजह से उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ा है। यह भी कहा जा रहा है कि The Kerala Story को लेकर रिलीज के वक्त से ही जो विवाद हो रहा है, उसकी वजह से सुदीप्तो सेन बेहद तनाव में थे। उस विवाद का असर भी सुदीप्तो की सेहत पर पड़ा है। सुदीप्तो सेन के अस्पताल में भर्ती होने के बाद से फिल्म का प्रमोशन और बाकी चीजें बीच में ही रोक दी गई हैं।

पश्चिम बंगाल में रिलीज हुई ‘द केरल स्टोरी’
मालूम हो कि ‘द केरल स्टोरी’ पर लगातार बैन की मांग उठती रही है और इस फिल्म के खिलाफ जगह-जगह प्रदर्शन हुए। लेकिन इसके बावजूद ‘द केरल स्टोरी’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है। ‘द केरल स्टोरी’ को पहले पश्चिम बंगाल में बैन कर दिया गया था। लेकिन वहां से भी बैन हटा दिया गया। फिल्म अब पश्चिम बंगाल में रिलीज हो चुकी है और अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

‘द केरल स्टोरी’ की कमाई
पांच मई को रिलीज हुई ‘द केरल स्टोरी’ ने तीन हफ्तों में 194 करोड़ रुपये कमा लिए हैं, जबकि यह फिल्म 15 से 20 करोड़ रुपये में बनी थी। इस फिल्म में अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सोनिया बालानी और सिद्धी इदनानी लीड रोल में नजर आईं।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...