19.5 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराष्ट्रीयबीवी के आशिक को खाना खिलाया, साथ में सुलाया... फिर उतार दिया...

बीवी के आशिक को खाना खिलाया, साथ में सुलाया… फिर उतार दिया मौत के घाट

Published on

नई दिल्ली

शादीशुदा महिला से आशिकी करना एक शख्स को भारी पड़ गया। शख्स को जान देकर इस आशिकी की कीमत चुकानी पड़ी। महिला का पति लगातार अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के रिश्ते पर आपत्ति जता रहा था। लेकिन जब शख्स नहीं माना तो महिला के पति ने मौका देखकर प्रेमी को अपने घर पर बुलाया, खाना खिलाया, घर में सुलाया और सुबह सुबह जब सब सो रहे थे, तो उसके पेट पर चाकू से हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाद में संजय गांधी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पत्नी के अफेयर की बात खटकी
जानकारी के अनुसार मुंडका थाना इलाके के एक कॉलोनी में रहने वाली महिला पूजा की प्रदीप नाम के युवक से दोस्ती हो गई थी। पूजा और प्रदीप दोनों एक ही फैक्ट्री में काम करते थे। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती गहरी हो गई और दोनों एक दूसरे से प्रेम करने लगे। इस बीच पूजा के पति को दोनों के रिश्ते के बारे में पता चला। प्रदीप कभी-कभी पूजा के घर पर भी आता जाता था। पति को ये बात खटकने लगी। उसने कई बार दोनों को समझाने की भी कोशिश की, लेकिन उसकी बात नहीं सुनी गई।

ऐसे बनाया हत्या का प्लान
इसके बाद महिला के पति चरण सिंह ने प्रदीप के मर्डर का प्लान बनाया। गुरुवार को उसने गांव जाने का बहाना बनाया और घर से चला गया। जब वो रात को अचानक से घर पहुंचा, तो उसने देखा कि प्रदीप उसके घर पर ही है। चरण सिंह को देखकर प्रदीप वहां से भागने लगा, लेकिन उसने उसे पकड़ लिया। महिला के पति ने उसके आशिक को समझाया और रात में डिनर करके घर पर ही रोक लिया। तड़के सुबह जब सब सो रहे थे, तो चरण सिंह ने चाकू से प्रदीप के पेट पर हमला किया। जैसे ही चाकू से हमला किया तो प्रदीप ने शोर मचाया। शोर सुनकर पूजा भी जाग गई, उसने प्रदीप को बचाने की कोशिश भी की।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
इस हमले में प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। पूजा उसे लेकर मंगोलपुरी के संजय गांधी हॉस्पिटल पहुंची। हॉस्पिटल से मिली जानकारी के अनुसार इलाज के दौरान प्रदीप की बाद में मौत हो गई। खून ज्यादा बहने के कारण उसकी हालत चिंताजनक हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी चरण सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...