8.8 C
London
Tuesday, March 31, 2026
HomeUncategorizedइधर विवेक अग्‍न‍िहोत्री ने नवाजुद्दीन को 'केरल स्‍टोरी' पर घेरा, उधर एक्‍टर...

इधर विवेक अग्‍न‍िहोत्री ने नवाजुद्दीन को ‘केरल स्‍टोरी’ पर घेरा, उधर एक्‍टर ने मोदी सरकार की कर दी

Published on

‘जोगीरा सारा रा रा’ फिल्म को लेकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी लगातार चर्चा में हैं। इस बीच उनके कई बयान ऐसे भी सामने आए, जिसकी वजह से उन्हें आलोचना का सामना भी करना पड़ा। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने डिप्रेशन को शहरी बीमारी बताया था तो फिर कुछ रिपोर्ट्स ये आई कि एक्टर ने ‘द केरल स्टोरी’ के बंगाल में बैन का सपोर्ट किया। हालांकि बाद में एक्टर ने सफाई भी दी थी कि उन्होंने कभी भी किसी फिल्म के बैन का सपोर्ट नहीं किया। वहीं नवाज के इस बयान पर विवेक अग्निहोत्री ने रिएक्ट किया और उनकी फिल्मों पर ही सवाल उठा दिए।

जहां एक ओर Nawazuddin Siddiqui के ‘द केरल स्टोरी’ पर दिए बयान की चर्चा हुई तो इस बीच उन्होंने एक कार्यक्रम में सरकार की तारीफ की। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि आजकल फिल्मों को लेकर काफी कुछ हो रहा है। जैसे कभी बॉयकॉट या कभी कुछ। ऐसे में वह सरकार की सराहना करते हैं जो जरूरत पड़ने पर हमेशा अपना स्टैंड लेते हैं।। वह तो छोटी फिल्में करते हैं। ऐसे में सरकार से चाहेंगे कि छोटी फिल्मों को भी अच्छी रिलीज मिले।

मालूम हो कि हाल में ही खबरें आई थीं कि नवाज ने सुदिप्तो सेन और अदा शर्मा की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के बंगाल में बैन होने का सपोर्ट किया था। जिसके बाद Vivek Agnihotri ने एक्टर पर तंज कसा था। उन्होंने ट्वीट में कहा, ‘ज्यादातर इंडियन मीडिल क्लास फैमिली फिल्मों में बेवजह के दुर्व्यवहार, हिंसा और रेप आदि के खिलाफ होते हैं। ज्यादातर ओटीटी शो उन्हें और उनके बच्चों को ठेस पहुंचाते हैं। ऐसे में नवाज सुझाव दे सकते हैं कि क्या उनकी अधिकांश फिल्मों और ओटीटी शो पर बैन लगा दिया जाना चाहिए?’ आपकी क्या राय है?’

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने दी थी सफाई
जबकि नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने ट्वीट करके साफ किया था कि उन्होंने कभी भी किसी फिल्म के कहीं भी बैन का समर्थन नहीं किया। उनके खिलाफ टीआरपी के लिए झूठी खबरें फैलाई जा रही है। तो कृपा न तो फेक न्यूज फैलाएं न ही किसी फिल्म को बैन करें।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...