8.1 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराष्ट्रीयक्या संसद भवन के उद्घाटन में बखेड़ा करने की है साजिश, पुलिस...

क्या संसद भवन के उद्घाटन में बखेड़ा करने की है साजिश, पुलिस ने इतनी तगड़ी तैयारी क्यों की?

Published on

नई दिल्‍ली

नई संसद भवन के उद्घाटन पर पुलिस को बखेड़ा खड़ा होने की आशंका है। इसके केंद्र में जंतर-मंतर पर चल रहा पहलवानों का प्रदर्शन है। कई राज्‍यों की खाप पंचायतों ने इसका समर्थन किया है। खापों ने रविवार को नई संसद पर महिला पंचायत करने का ऐलान किया है। इसे देखते हुए दिल्‍ली के ओल्‍ड बवाना में कंजावला चौक स्थित एमसी प्राइमरी गर्ल्‍स स्‍कूल में अस्‍थायी जेल बनाने की अनुमति मांगी गई है। अंदेशा जताया गया है कि इस दौरान हरियाणा बॉर्डर से बड़ी संख्‍या में लोग दिल्‍ली में प्रवेश कर सकते हैं। इससे कानून-व्‍यवस्‍था को बनाए रखने में परेशानी होने की बात कही गई है। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे। इस उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्‍या में वीआईपी, सांसद, विधायक और उच्‍च पदस्‍थ अधिकारी शिरकत करेंगे।

ओलिंपिक पदक विजेता विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक सहित देश के कई नामचीन पहलवान 23 अप्रैल से जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे हैं। इन्होंने बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर एक नाबालिग सहित सात महिला खिलाड़ियों के यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। बृजभूषण भारतीय कुश्‍ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष हैं। पहलवान उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

पहलवानों के प्रदर्शन को कई राज्‍यों की खापों ने समर्थन दिया है। उन्‍होंने रविवार को नई संसद पर महिला पंचायत करने का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी दिन इसका उद्घाटन करने वाले हैं। उद्घाटन समारोह में सांसद, विधायक के साथ देश की जानी-मानी हस्तियां शिरकत करेंगी।

दिल्‍ली पुलिस को अंदेशा है कि हरियाणा बॉर्डर से बड़ी संख्‍या में लोग राजधानी में प्रवेश कर सकते हैं। इससे कानून-व्‍यवस्‍था को बनाना मुश्किल हो सकता है। सिंघु बॉर्डर से भी लोग राजधानी में प्रवेश करने की कोशिश कर सकते हैं। इसके लिए पुलिस चौंकन्‍नी है। इस बाबत पुलिस डिप्‍टी कमिश्‍नर से ओल्‍ड बवाना के कंजावला स्थित एमसी प्राइमरी गर्ल्‍स स्‍कूल में टेम्‍परेरी जेल बनाने की अनुमति मांगी गई है।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...