16.4 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराज्यहोटल में सेक्स रैकेट के खुलासे से लोग सन्न, 14 युवतियां और...

होटल में सेक्स रैकेट के खुलासे से लोग सन्न, 14 युवतियां और 16 युवक अरेस्ट

Published on

मऊ ,

यूपी के मऊ में पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है. रोडवेज बस स्टेशन के पास एक होटल में छापेमारी के दौरान ये खुलासा हुआ है. कमरों से 14 युवतियों और 16 युवकों को पकड़ा गया है. पुलिस सभी को कोतवाली ले गई है और पूछताछ की जा रही है. बीते साल दिसंबर में इसी होटल में पुलिस ने छापा मारकर युवक और युवतियों को पकड़ा था.

मामला मऊ जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र में रोडवेज बस स्टेशन के बगल में संचालित राधा कृष्ण होटल से जुड़ा हुआ है. इसको लेकर सीओ सिटी सजय मिश्रा ने बताया कि रेलवे स्टेशन के सामने राधा कृष्ण नाम का होटल है. शनिवार को शिकायत मिली थी कि यहां पर लड़के और लड़कियों से देह व्यापार कराया जा रहा है. पैसा लेकर उनको सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं.

पुलिस ने होटल का रजिस्टर व अन्य चीजें जब्त कीं
इस पर महिला थाना अध्यक्ष, इंस्पेक्टर कोतवाली, दखिनटोला और सरायलखनसी की महिला पुलिसकर्मियों की टीम ने होटल में छापा मारा. इस दौरान 14 लड़कियां, 16 लड़के और कर्मचारी अलग-अलग कमरों से पकड़े गए. कार्रवाई के दौरान टीम ने होटल का रजिस्टर व अन्य चीजें जब्त कीं.

31 दिसंबर 2022 को भी पुलिस ने होटल में मारा था छापा
सीओ सिटी का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है. इससे पहले भी 31 दिसंबर 2022 को होटल में छापेमारी की गई थी. ताजा मामले में होटल मालिक के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई होगी. उधर, इस खुलासे से होटल के आसपास ही नहीं पूरे इलाके में लोग सन्न हैं.

बीते दिनों अलीगढ़ में पुलिस ने किया था सेक्स रैकेट का खुलासा
बीते दिनों यूपी के अलीगढ़ में भी पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया था. दो स्थानों पर की गई छापेमारी में 9 लोगों को पकड़ा गया था. इसमें 5 युवतियां और 4 युवक शामिल थे. पुलिस को मौके से आपत्तिजनक चीजें भी मिली थीं.

दरअसल, पुलिस को इलाके में चल रहे सेक्स रैकेट के बारे में लगातार सूचनाएं मिल रही थीं. इस पर टीमों का गठन का किया गया और मुखबिर के बताए एक कमरे में छापेमारी के लिए एक टीम भेजी गई. यहां पुलिस को 3 युवक और 4 युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिली थीं. इसके साथ ही दूसरी टीम एक ओयो होटल पहुंची. यहां से एक युवक और एक युवती को रूम में आपत्तिजनक हालत में पाया गया.

 

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...