12.5 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल इंटक ने किया पं.जवाहर लाल नेहरू को याद

भेल इंटक ने किया पं.जवाहर लाल नेहरू को याद

Published on

भोपाल।

शनिवार को भेल के पिपलानी स्थित इंटक कार्यालय में पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर याद किया गया। इस अवसर पर भेल इंटक के अध्यक्ष आर डी त्रिपाठी ने पंडित नेहरू जी को याद करते हुये कहा कि वह दूरदृष्टा होने के साथ आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने देश को कई छोटे बड़े कारखाने, कई पब्लिक सेक्टर के उद्योग दिए है। जब देश आजाद हुआ तो देश में केवल 1700 मेगावाट की बिजली खपत होती थी उन्होंने ब्रिटेन के सहयोग से भेल जैसे पब्लिक सेक्टर कारखानों का निर्माण किया जो देश के गौरव के साथ साथ देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ खम्भ बने हुए हैं।

भेल द्वारा बनाये गए उपकरणों द्वारा देश की लगभग 80 प्रतिशत बिजली निर्मित की जाती है। नेहरू जी ने कृषि के विकास के लिए बांध बनाये। शिक्षा के विकास के लिए एम्स जैसे कालेज बनवाये, इसरो एवं डीआरडीओ जैसे संस्थान देश की सुरक्षा एवं विकास के लिए बनवाये जो अकल्पनीय है। इस अवसर इंटक उपाध्यक्ष गौतम मोरे, कोषाध्यक्ष राजेश शुक्ला, मीडिया प्रभारी सीआर नामदेव, म.प्र.यूथ इंटक अध्यक्ष मिथलेश तिवारी उपाध्यक्ष रामालिंगम, बाबू सिंह, संतोष कुमार, फजल खान,सुशील सपकाल, ललित रायचंदानी, संतोष सिंह आदि पदाधिकारी मौजूद थे।

सीटू ने भी किया चाचा नेहरू को याद: इधर, भेल कामगार ट्रेड यूनियन सीटू के पदाधिकारियों ने बरखेड़ा स्थित नेहरू गुलाब उद्यान में में स्थापित पंडित नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस मौके पर श्रमिक कांग्रेस नेता दीपक गुप्ता ने कहा कि बीएचईएल की स्थापना पंडित जवाहरलाल नेहरू ने की थी।

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...