8.1 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराष्ट्रीयपहलवानों में पड़ी फूट, आपस में ही भिड़ गए धरने पर बैठे...

पहलवानों में पड़ी फूट, आपस में ही भिड़ गए धरने पर बैठे रेसलर्स, आंदोलन खत्म करना चाहती थी साक्षी मलिक!

Published on

नई दिल्ली

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाकर एक महीने से भी अधिक समय से जंतर मंतर पर धरने पर बैठे पहलवानों के बीच आपस में ही फूट पड़ गई है। शनिवार शाम पहलवानों का एक गुट प्रदर्शन खत्म करने लिए तैयार हो गया, जबकि दूसरे का कहना है कि बृजभूषण की गिरफ्तारी तक हम किसी भी कीमत पर प्रदर्शन खत्म नहीं करेंगे। सूत्र बताते हैं कि इसी बात को लेकर शनिवार शाम इनकी आपस में झड़प भी हो गई।

नए संसद भवन का लोकार्पण और धरना
बताया जा रहा है कि शनिवार को खेल मंत्रालय का कोई अधिकारी इन पहलवानों से मिलने जंतर मंतर आया। अधिकारी ने इन्हें समझाया कि नए संसद भवन का उद्घाटन देश की गरिमा से जुड़ा हुआ है। आप पहलवान भी देश का गौरव हो। इसलिए ऐसा कुछ मत करो जिससे कि दुनिया में देश की गलत छवि बने। इससे आपका भी नुकसान होगा। प्रदर्शन में शामिल एक पहलवान ने बताया कि अधिकारी ने साफ लहजे में कह दिया कि बृजभूषण की गिरफ्तारी नहीं होगी, क्योंकि मामला कोर्ट में है। अब इस मामले में फैसला कोर्ट को ही करना है। हां, हम नार्को टेस्ट कराने के लिए जरूर तैयार हैं।

साक्षी मलिक vs विनेश फोगाट!
सूत्र बताते हैं कि अधिकारी से बातचीत के बाद विनेश फोगाट और उनके पति सत्यव्रत कादियान प्रदर्शन खत्म करने पर राजी हो गए। लेकिन, विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने प्रदर्शन जारी रखने की बात कही। बताया यहां तक जा रहा है कि इस मतभेद के बाद पहलवानों के बीच आपस में ही तीखी बहस भी हुई। पूरे मामले पर पहलवानों ने रात 9 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई, जिसमें रेसलर विनेश फोगाट ने स्वीकार किया कि सरकार हम पर समझौते के लिए दबाव बना रही है, लेकिन हम झुकेंगे नहीं। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हम रविवार को नए संसद भवन परिसर में महिला पंचायत का आयोजन करेंगे। हमने गुरुद्वारे में समर्थकों के ठहरने का इंतजाम किया था, लेकिन पुलिस ने उसे छावनी में तब्दील कर दिया है। हर तरफ बॉर्डर पर सख्त पाबंदियां लगा दी गई हैं। विनेश ने इस दौरान रोते हुए कहा कि हम यहां बहुत मुश्किल से रह रहे हैं।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...