9 C
London
Tuesday, March 31, 2026
HomeUncategorizedरणदीप हुड्डा की फिल्म 'सावरकर' का टीजर रिलीज, देखकर खड़े होंगे रोंगटे

रणदीप हुड्डा की फिल्म ‘सावरकर’ का टीजर रिलीज, देखकर खड़े होंगे रोंगटे

Published on

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार एक्टर रणदीप हुड्डा की फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ का टीजर रिलीज हो गया है. ये फिल्म विनायक दामोदर सावरकर उर्फ वीर सावरकर की जिंदगी पर बेस्ड है. आज सावरकर की 140वीं जयंती है. इस मौके पर फिल्म के मेकर्स ने इसकी पहली झलक फैंस को दी है. ये टीजर देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे.

रिलीज हुआ रणदीप की फिल्म का ट्रेलर
टीजर की शुरुआत वीर सावरकर बने रणदीप हुड्डा से होती है. उन्हें चलते हुए देखा जा सकता है. फिर शहरभर में आग लगी नजर आती है. इसके बाद आप रणदीप को नदी में छलांग लगाते देखते हैं. आग के बीच लोगों को ब्रिटिश राज के पुलिसकर्मी मार रहे हैं. सावरकर बने रणदीप का चेहरा आपको नजर नहीं आता, लेकिन उनकी आवाज आप सुनते हैं.

वो कहते हैं, ‘आजादी की लड़ाई 90 साल चली. पर ये लड़ाई सिर्फ कुछ ही लोगों ने लड़ी थी. बाकी सब तो सत्ता के भूखे थे. गांधी जी बुरे नहीं थे, लेकिन अगर वो अपनी अहिंसावादी सोच पर अड़े नहीं रहते तो भारत 35 साल पहले ही आजाद हो जाता.’ इसके बाद आपके सामने बेड़ियों में बंधे रणदीप हुड्डा आते हैं. आप उन्हें क्रांति करते, अंग्रेजी पुलिसवाले से बेल्ट खाते, जेल में हथकड़ियों से बंधे और लोगों के बीच माला पहने खड़ा देखेंगे.

टीजर के मुताबिक, वो वीर सावरकर ही थे, जिन्होंने भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, खुदीराम बोस और आर्म्ड रेवलूशन को प्रेरित किया था. वो उन क्रांतिकारियों में से एक थे, जिनसे ब्रिटिश सबसे ज्यादा डरा करते थे. टीजर के अंत में रणदीप हुड्डा कहते हैं, ‘मूल्यवान तो सोने की लंका भी थी. लेकिन अगर बात किसी की स्वतंत्रता की हो, तो रावण का राज हो या ब्रिटिश राज दहन तो होकर रहेगा.’ ये डायलॉग और सीन काफी पावरफुल है.

जबरदस्त है एक्टर का ट्रांसफॉर्मेशन
फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ का निर्देशन रणदीप हुड्डा ने किया है. बतौर डायरेक्टर ये उनकी पहली फिल्म है. टीजर से ही साफ है कि एक्टर ने अपनी इस फिल्म के लिए काफी मेहनत की है. उनका लुक और बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देखने लायक है. फिल्म के टाइटल के साथ #WhoKilledHisStory टैगलाइन को जोड़ा गया है. अब देखना होगा कि ये फिल्म कैसी है. अभी रणदीप हुड्डा ने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...