13.2 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराष्ट्रीयपहलवानों को नहीं मिलेगी जंतर-मंतर पर धरने की इजाजत, साक्षी मलिक बोलीं-...

पहलवानों को नहीं मिलेगी जंतर-मंतर पर धरने की इजाजत, साक्षी मलिक बोलीं- भगवान ऐसे लोगों को कैसे बनाता है…

Published on

नई दिल्ली

जंतर-मंतर पर पहलवानों का प्रदर्शन चल रहा था। लेकिन रविवार को पहलवानों ने नए संसद भवन के घेराव का प्रयास किया और उन्हें हिरासत में ले लिए गया। इसके बाद पुलिस ने उनके टेंट और सामानों को ट्रकों में भरकर भिजवा दिया। दिल्ली पुलिस ने पूरे धरना स्थल को खाली करवा दिया है। लेकिन पहलवानों का कहना है कि वे फिर से धरना शुरू करेंगे। वहीं पहलवानों के धरने पर पुलिस ने कहा कि अब उन्हें जंतर मंतर पर धरने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

वहीं सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुई, जिसमे विनेश फोगाट और संगीता फोगाट को हिरासत के दौरान हंसते हुए सेल्फी लेते हुए दिखाया गया था। सोशल मीडिया पर यह फोटो खूब वायरल हुई लेकिन बाद में पता चला कि इस फोटो से छेड़छाड़ की गई है। दरअसल संगीता और विनेश हंस नहीं रही थीं लेकिन AI का उपयोग कर उनकी फोटो के साथ छेड़छाड़ की गई।

वहीं अब इस मुद्दे पर पहलवान साक्षी मलिक का बड़ा बयान सामने आया है। साक्षी मलिक ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, “जो ऐसा कर रहे हैं उन्हें तनिक भी शर्म नहीं है। भगवान ऐसे लोगों को कैसे बनाता है? परेशान लड़कियों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरती है। मुझे नहीं लगता कि उनके पास भी दिल होता है। वे हमें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।”

पहलवानों के आगे के धरने पर दिल्ली पुलिस ने बड़ा बयान दिया है। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि पहलवानों को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलेगी। पुलिस ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने सभी अनुरोध के बावजूद कानून का उल्लंघन किया, इसलिए धरने को समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। पुलिस ने कहा कि पहलवान अगर किसी अन्य जगह पर प्रदर्शन के लिए अनुमति मांगते हैं, तो उन्हें अनुमति दी जाएगी।

दिल्ली पुलिस के पीआरओ ने कहा कि पहलवान हमसे जो मांगते थे, हमने उन्हें दिया। 38 दिन से पहलवान धरने पर बैठे थे, हमने शुरू से उनके साथ सहयोग किया। हमने पहले भी उन्हें इंडिया गेट जैसी संवेदनशील जगह पर कैंडल मार्च की इजाजत दी थी।

 

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...