3.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबंद कमरे में पुतिन से मिले बेलारूसी राष्ट्रपति, निकलते ही बिगड़ी हालत...

बंद कमरे में पुतिन से मिले बेलारूसी राष्ट्रपति, निकलते ही बिगड़ी हालत तो अस्पताल में भर्ती, दिया गया जहर?

Published on

मॉस्को

बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको की रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मुलाकात के बाद तबियत बिगड़ गई और उन्हें मॉस्को के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। बेलारूस के विपक्षी नेता वालेरी त्सेपल्को ने इसकी जानकारी दी। पुतिन से मुलाकात के बाद लुकाशेंको को मॉस्को के सेंट्रल क्लिनिकल अस्पताल ले जाया गया। बेलारूसी राष्ट्रपति लुकाशेंको को पुतिन के करीबी नेताओं के रूप में जाना जाता था जो यूक्रेन पर उनके हमले का समर्थन कर रहे थे।

त्सेपल्को ने शनिवार को एक ट्वीट में कहा, ‘शुरुआती जानकारी के अनुसार, लुकाशेंकों को पुतिन के साथ बंद कमरे में मीटिंग के बाद तत्काल मॉस्को के क्लिनिकल अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उन्हें मेडिकल केयर में रखा गया है।’ उन्होंने कहा कि बेलारूस के राष्ट्रपति गंभीर हालत के चलते ‘प्रमुख विशेषज्ञों’ की देखरेख में हैं और ‘खून को साफ’ किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा, ‘लुकाशेंको की हालत एक से दूसरी जगह ले जाने वाली नहीं है।’

लुकाशेंको को दिया गया जहर?
वालेरी ने कहा कि लुकाशेंको को क्रेमलिन की ओर से जहर देने की आशंका है। उन्होंने दावा किया कि बेलारूसी तानाशाह को बचाने के प्रयास इसलिए किए जा रहे हैं ताकि किसी को ‘शक’ न हो। पिछले कुछ समय से लुकाशेंको के स्वास्थ्य को लेकर अफवाहें चल रही हैं। इस महीने की शुरुआत में लुकाशेंको मॉस्को में विक्ट्री डे परेड के तुरंत बाद रूस से निकल गए थे। उन्होंने पुतिन के साथ दोपहर का लंच भी नहीं किया था।

‘मैं मरने वाला नहीं हूं’
कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि लुकाशेंकों काफी थके हुए लग रहे थे और उनके दाहिने हाथ पर बैंडेज लगा हुआ था। बाद में उन्होंने यह कहते हुए अफवाहों को खारिज कर दिया, ‘मैं मरने वाला नहीं हूं दोस्तों! आपको आने वाले लंबे समय तक मेरे साथ संघर्ष करना होगा।’ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लुकाशेंको ने मई की शुरुआत में एक मीटिंग के दौरान कहा था कि वह एडेनोवायरस, सामान्य कोल्ड वायरस, से पीड़ित हैं।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...