12.2 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरॉ एजेंट हैं इमरान खान, भारत के इशारे पर करवाई हिंसा... पाकिस्‍तानी...

रॉ एजेंट हैं इमरान खान, भारत के इशारे पर करवाई हिंसा… पाकिस्‍तानी मंत्री के जहरीले बोल

Published on

इस्‍लामाबाद

पाकिस्‍तान में इमरान खान के समर्थकों की हिंसा में अब पाकिस्‍तानी मंत्री भारत का नाम घसीटने लगे हैं। पाकिस्‍तान के शिक्षा मंत्री राणा तनवीर हुसैन ने दावा किया कि इमरान खान भारत की खुफिया एजेंसी रॉ के एजेंट हैं। उन्‍होंने कहा कि इमरान खान दुश्‍मनों के अजेंडे को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। तनवीर हुसैन ने मांग की कि इमरान खान की पार्टी पीटीआई पर बैन लगाया जाए। नवाज शरीफ की पार्टी के वरिष्‍ठ नेता तनवीर ने कहा कि 9 मई को सैन्‍य ठिकानों पर हमलों के बाद अब पीटीआई एक राजनीतिक दल नहीं रह गई है।

तनवीर ने पीटीआई को एक दुष्‍ट पार्टी करार दिया। इस बीच पाकिस्तान के वित्तमंत्री इशाक डार ने संकेत दिया है कि देश में जारी सियासी गतिरोध को दूर करने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से बातचीत की जा सकती है बशर्ते ‘वह अपनी गलतियों को ठीक करने के लिए कदम उठाएं’। साथ ही नौ मई को हुई हिंसा के लिए देश से माफी मांगें। उल्लेखनीय है कि इमरान खान की इस्लामाबाद उच्च न्यायालय परिसर से हुई गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों ने देशभर में हिंसक प्रदर्शन किया था और सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया था।

पाकिस्‍तानी वित्‍त मंत्री ने दिया बड़ा संकेत
डार ने रविवार को जियो समाचार चैनल के एक कार्यक्रम में रविवार को बातचीत का संकेत ऐसे समय दिया है जब सत्तारूढ़ गठबंधन पहले ही खान की वार्ता की पेशकश को यह कहकर ठुकरा चुका है कि बातचीत नेताओं से होती है न कि आतंकवादियों से। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी ने नौ मई की हिंसा के मामले में प्रशासन द्वारा बडे़ पैमाने पर की जा रही कार्रवाई के बीच सरकार से चुनाव की तारीखों पर वार्ता के लिए सात सदस्यीय समिति गठित की है।

बता दें कि नौ मई की हिंसा के बाद पीटीआई के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की वजह से पार्टी अस्तित्व के संकट से गुजर रही है और कई वरिष्ठ नेता रोजाना दल को छोड़ रहे हैं। डार ने कहा, ‘अगर वह (खान) सुधारात्मक कदम उठाते हैं और नौ मई की हिंसा के लिए देश से माफी मांगते हैं तो बातचीत हो सकती है।’ डार ने रेखांकित किया कि नौ मई की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से पहले सरकार और पीटीआई के प्रतिनिधि ‘गंभीरता’ से बातचीत कर रहे थे और चुनाव की तारीखों को छोड़ बाकी सभी मुद्दों पर सहमति बन गई थी। मंत्री ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन सभी का अधिकार है, लेकिन सैन्य प्रतिनिष्ठानों पर हमलों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।

Latest articles

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का चक्काजाम, ग्वालियर-मुरैना में कई कांग्रेसी गिरफ्तार

भिंड के कांग्रेस नेता और आरक्षक में झड़प, शाजापुर में ट्रैक्टर को लेकर पुलिस-कार्यकर्ताओं...

सेहत के लिए वरदान है कच्ची हल्दी, रोज़ाना सेवन से कैंसर सहित कई बीमारियों का खतरा हो सकता है कम

Turmeric benefits: कच्ची हल्दी स्वास्थ्य के लिए वरदान की तरह माना गया है। कच्ची...

MP में 3 IAS अधिकारियों के तबादले: संजय कुमार शुक्ला बने गृह विभाग के ACS

शिवशेखर शुक्ला को कर्मचारी चयन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया भोपाल। राज्य सरकार ने...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...