9.3 C
London
Tuesday, March 31, 2026
HomeUncategorizedहिंडनबर्ग के डंक के बाद गौतम अडानी का पहला बड़ा मूव, निवेश...

हिंडनबर्ग के डंक के बाद गौतम अडानी का पहला बड़ा मूव, निवेश के लिए लाइन में खड़े हैं इन्वेस्टर्स

Published on

नई दिल्ली

अडानी ग्रुप को अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च की एक रिपोर्ट के कारण बड़ा नुकसान हुआ था। उसके बाद से ग्रुप अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए कई तरह के उपाय कर रहा है। इसी कड़ी में गौतम अडानी की अगुवाई वाले इस ग्रुप ने अपनी तीन कंपनियों के शेयर संस्थागत निवेशकों को बेचकर तीन अरब डॉलर जुटाने की योजना बनाई है। हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद ग्रुप का यह पहला बड़ा मूव है। सूत्रों के मुताबिक ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज और अडानी ट्रांसमिशन के बोर्ड पहले से ही पात्र संस्थागत निवेशकों को शेयर बेचकर 2.5 अरब डॉलर (21,000 करोड़ रुपये) जुटाने को मंजूरी दे चुके हैं। अडानी ग्रीन एनर्जी का बोर्ड भी एक-दो सप्ताह में एक अरब डॉलर जुटाने के लिए मंजूरी दे सकता है।

सूत्रों के मुताबिक बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मंजूरी के बाद अडानी एंटरप्राइजेज और अडानी ट्रांसमिशन ने शेयरधारकों से मंजूरी मांगी है। अडाणी ग्रीन एनर्जी का बोर्ड इसे मंजूरी देने के लिए जून के पहले या दूसरे सप्ताह में बैठक कर सकता है। इस तरह अडानी ग्रुप 3.5 अरब डॉलर जुटा सकता है। इससे समूह अपने पूंजीगत खर्चे को पूरा कर सकेगा। पूंजी जुटाने की प्रक्रिया संग्रह चालू वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में पूरी हो सकती है। पूंजी पात्र संस्थागत खरीदारों को शेयर जारी कर जुटाई जाएगी। सूत्रों के अनुसार यूरोप और पश्चिम एशिया के निवेशकों ने इसमें अच्छी रूचि दिखाई है। कुछ मौजूदा निवेशक पेशकश स्वीकार कर सकते हैं और कुछ नए निवेशक भी इसमें शामिल हो सकते हैं।

सौदों पर सवाल
इस बीच ऑडिट कंपनी डेलॉयट ने अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन (APSEZ) के खातों पर अपनी टिप्पणी में तीन सौदों को लेकर सवाल खड़ा किया है। इसमें अनुबंधकर्ता से वसूली शामिल है जिसका जिक्र हिंडनबर्ग रिपोर्ट में भी किया गया है। डेलॉयट हासकिन्स एंड सेल्स ने वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही और पूरे वित्त वर्ष के ऑडिट के बारे में अपनी रिपोर्ट में तीन इकाइयों के साथ सौदे को रेखांकित किया है। इसके बारे में कंपनी का कहना है कि इन इकाइयों का समूह की कंपनियों से कोई लेना-देना नहीं है। हालांकि, ऑडिटर ने कहा कि वह कंपनी के बयान को सत्यापित नहीं कर सकती क्योंकि इसके सत्यापन को लेकर कोई स्वतंत्र जांच नहीं हुई है।

हिंडनबर्ग रिसर्च ने 24 जनवरी को अपनी रिपोर्ट में अडानी ग्रुप पर धोखाधड़ी, शेयरों में हेराफेरी और मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया था। इसके साथ उसने संबद्ध पक्षों के बीच लेन-देन को लेकर पर्याप्त खुलासे नहीं किए जाने की भी बात कही थी। हालांकि, ग्रुप ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए उसे पूरी तरह से आधारहीन बताया है। डेलॉयट ने कहा कि अडानी ग्रुप ने अपने आकलन और सेबी द्वारा चल रही जांच के कारण इन आरोपों की स्वतंत्र बाहरी जांच करना आवश्यक नहीं समझा।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...