9.3 C
London
Tuesday, March 31, 2026
HomeUncategorizedपुष्पा 2 की टीम का हुआ भयानक बस एक्सीडेंट, सड़क दुर्घटना में...

पुष्पा 2 की टीम का हुआ भयानक बस एक्सीडेंट, सड़क दुर्घटना में घायल हुए कई आर्टिस्ट

Published on

हाल ही अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ की टीम के साथ बड़ा हादसा हो गया। ‘पुष्पा 2’ की टीम की बस का खतरनाक एक्सीडेंट हो गया, जिसमें कुछ आर्टिस्टों के घायल होने की खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘पुष्पा 2’ टीम की बस बुधवार को तेलंगाना से आंध्र प्रदेश वापस लौट रही थी। इसी दौरान टीम की बस एक अन्य बस से टकरा गई। बताया जा रहा है कि एक्सीडेंट नारकेटपल्ली के पास हैदराबाद-विजयवाड़ा हाइवे पर हुआ।

Allu Arjun की Pushpa 2 का फैन्स लंबे समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल फिल्म की शूटिंग चल रही है। टीम शूट से ही वापस लौट रही थी कि तभी यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि दो आर्टिस्टों को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया।

आंध्र प्रदेश के इस इलाके में शूटिंग
हालांकि अभी एक्सीडेंट की इस घटना पर ‘पुष्पा 2’ की टीम की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। मालूम हो कि ‘पुष्पा 2’ की शूटिंग आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में हुई थी। वहां फिल्म के पहले शेड्यूल का शूट था।

कब रिलीज होगी ‘पुष्पा 2’?
‘पुष्पा 2’ को सुकुमार ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा फहाद फासिल और रश्मिका मंदाना हैं। कहा जा रहा है कि ‘पुष्पा 2’ इस साल के आखिर में या फिर 2024 की शुरुआत में रिलीज होगी। हालांकि अभी तक रिलीज डेट अनाउंस नहीं की गई है।

‘पुष्पा 2’ का टीजर और ट्विस्ट
मालूम हो कि अप्रैल 2023 में अल्लू अर्जुन के बर्थडे पर मेकर्स ने ‘पुष्पा 2’ का टीजर रिलीज किया था, जिसने फैन्स को क्रेजी कर दिया था। टीजर में दिखाया गया था कि पुलिस खेत, नदी-नालों से लेकर जंगल तक में पुष्पा की तलाश कर रही है। लेकिन पुष्पा काफी समय से गायब है।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...