9.3 C
London
Tuesday, March 31, 2026
HomeUncategorizedतूफानी रफ्तार से भाग रही एलन मस्क की नेटवर्थ, कमाई जानकर रह...

तूफानी रफ्तार से भाग रही एलन मस्क की नेटवर्थ, कमाई जानकर रह जाएंगे दंग

Published on

नई दिल्ली

बाजार में तेजी के बीच एलन मस्क ने जमकर दौलत कमाई है। एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। मस्क की नेटवर्थ तूफानी तेजी से भाग रही है। ट्विटर, टेस्ला , स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क की नेटवर्थ बढ़कर 193 अरब डॉलर यानी करीब 15.85 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स की रिपोर्ट में इसकी जानकारी मिली है। एलन मस्क ने बर्नार्ड अरनॉल्ट को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है। अभी तक फ्रांस से बिलेनियर और फैशन ग्रुप लुई वितॉ मोएट हेनेसी (LVMH) के सीईओ बर्नार्ड अरनॉल्ट दुनिया के सबसे अमीर शख्स थे। अब वह दूसरे नंबर पर आ गए हैं। वहीं ऐमेजॉनके मालिक जेफ बेजोस 144 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

एलन मस्क के कारोबार
एलन मस्क बंपर कमाई करते हैं। एलन मस्क कई बिजनस करते हैं। उनके बिजनस की बात करें तो वह स्पेसएक्स के संस्थापक हैं। इसके अलावा टेस्ला, इंक. के सीईओ, ट्विटर के मालिक, बोरिंग कंपनी के संस्थापक आदि कई बिजनस शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एलन मस्क एक दिन में करीब 2920 करोड़ रुपये तक कमा लेते हैं।

मुकेश अंबानी इस नंबर पर
दुनिया के अमीरों की बात करें तो दिग्गज कारोबारी मुकेश अंबानी 13वें नंबर पर हैं। मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 84.7 बिलिनय डॉलर है। अंबानी की नेटवर्थ में 1.73 बिलियन डॉलर की कमी आई है। वहीं गौतम अडानी की बात करें तो वह अरबपतियों की लिस्ट में 19वें नंबर पर हैं। अडानी की कुल संपत्ति 61.3 बिलियन डॉलर है। गौतम अडानी की नेटवर्थ में 310 मिलियन डॉलर की गिरावट आई है।एक समय गौतम अडानी दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हुआ करते थे। अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से अडानी की नेटवर्थ में काफी गिरावट देखने को मिली थी।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...