9.3 C
London
Tuesday, March 31, 2026
HomeUncategorized24 घंटे में आई डबल खुशखबरी, GDP के बाद GST के शानदार...

24 घंटे में आई डबल खुशखबरी, GDP के बाद GST के शानदार आंकड़े, लेकिन अप्रैल से कम

Published on

नई दिल्ली

आर्थिक मोर्चे पर सरकार के लिए अच्छी खबर है। पहले जीएसटी के शानदार आंकड़े आए तो अब जीएसटी कलेक्शन ने सरकार का खजाना भर दिया है। जीएसटी कलेक्शन में लगतारा बढ़ोतरी हुई है। मई में जीएसटी कलेक्शन में 12 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है । वित्त मंत्रालय की ओर से मई 2023 के जीएसटी कलेक्शन के आंकड़े जारी कर दिए गए हैं। इन आंकड़ों ने 24 घंटे में सरकार को डबल खुशखबरी दे दी है। मई 2023 में सरकार ने जीएसटी के जरिए 1,57,090 लाख करोड़ रुपये की कमाई की है। अगर एक साल पहले के आंकड़े देखें तो मई 2022 में जीएसटी कलेक्शन 1,40,885 लाख करोड़ रुपये रहा था। यानी साल दर साल जीएसटी कलेक्शन में 12 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। अगर पिछले महीने से तुलना करें तो अप्रैल 2023 में सरकार का जीएसटी कलेक्शन 1.87 लाख करोड़ रुपये था।

एक नजर आंकड़ों पर
माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह मई में 12 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1.57 लाख करोड़ रुपये रहा है। वित्त मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।मंत्रालय ने बताया कि मई में सकल जीएसटी राजस्व 1,57,090 करोड़ रुपये रहा। इसमें केंद्रीय जीएसटी 28,411 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी 35,828 करोड़ रुपये और एकीकृत जीएसटी 81,363 करोड़ रुपये (वस्तुओं के आयात पर जुटाए गए 41,772 करोड़ रुपये सहित) और उपकर 11,489 करोड़ रुपये (माल आयात पर जुटाए गए 1,057 करोड़ रुपये सहित) रहा है।

मंत्रालय ने बयान में कहा, “मई, 2023 में राजस्व पिछले वर्ष इसी महीने के जीएसटी राजस्व संग्रह से 12 प्रतिशत ज्यादा है। इस दौरान वस्तुओं के आयात पर राजस्व पिछले वर्ष के समान महीने की तुलना में 12 प्रतिशत ज्यादा रहा है और घरेलू लेनदेन पर राजस्व (सेवाओं के आयात समेत) 11 प्रतिशत ज्यादा रहा है। मई, 2022 में जीएसटी संग्रह 1.41 लाख करोड़ रुपये रहा था। इससे पहले अप्रैल, 2023 में जीएसटी संग्रह रिकॉर्ड 1.87 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया था।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...