12.6 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeभेल न्यूज़जीएम टे्रक्शन के आफिस में झगड़े दो अफसरों में से एक एजीएम...

जीएम टे्रक्शन के आफिस में झगड़े दो अफसरों में से एक एजीएम प्रकाश का तबादला

Published on

भोपाल।

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कारखाने में झगड़ा करते हुए दो अफसर महाप्रबंधक टे्रक्शन के आफिस तक जा पहुंचे। इस मामले में पहले तो प्रबंधन ने कोई कार्रवाई नहीं की लेकिन गुरूवार को एक आदेश जारी कर एक अपर महाप्रबंधक स्तर के अधिकारी का तबादला कर दिया। दोनों अफसरों में से कौन दोषी है कौन नहीं इसकी जांच भी प्रबंधन जल्द कराएगा। फिलहाल एक अपर महाप्रबंधक पर गाज गिर चुकी है।

गुरूवार कोजारी आदेश के मुताबिक प्रबंधन ने 8 अफसरों के विभाग में फेरबदल किया है। उनमें सबसे पहले टीएक्सएस विभाग के अपर महाप्रबंध प्रकाश वीर को एफएनएक्स विभाग भेजा गया है। वह महाप्रबंधक टीपीटीएन एंड सीईटी को रिपोर्ट करेंगे । इसी तरह अपर महाप्रबंधक आई चटोपाध्याय को अकेले सीईटी विभाग दिया है। अपर महाप्रबंधक कमल जीत को टीएक्सएस के अलावा टीएमएक्स विभाग सौंपा गया है।

अपर महाप्रबंधक शशिभूषण सिंह को टीएएम, अपर महाप्रबंधक धर्मेंद्र को टीएक्सएम आयोजना से हटाकर टीएमएक्स विभाग दिया गया है। वरिष्ठ उप महाप्रबंधक भूषण लाल वर्मा टीएक्सएम, उप प्रबंधक शिवांशु तमोलिया टीएक्सएम, अभियंता कौशल किशोर को टीएएमशॉप भेजा गया है। फेरबदल और भी होना है प्रबंधन इस माह प्रमोशन के साथ बड़े स्तर पर तबादले कर सकता है। भेल प्रवक्ता विनोदानंद झा का कहना है कि यह तबादले रूटीन हुए है।

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...