12.6 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल कैंटीन में खाने में इल्ली मामले में भेल ने थमाया ऐबू...

भेल कैंटीन में खाने में इल्ली मामले में भेल ने थमाया ऐबू यूनियन को नोटिस

Published on

भोपाल।

मंगलवार को भेल कारखाने के कैंटीन नंबर 1 में भोजन परोसने के दौरान इल्ली निकलने की घटना को लेकर जहां भेल प्रबंधन ने थ्रिफ्ट सोसायटी की गुणवत्ता पर सवालिया निशान लगा दिया है वहीं भेल की आल इंडिया भेल इम्पलाइज यूनियन के अध्यक्ष को नोटिस जारी कर गलत सूचना देने पर का आरोप लगाया है। यूृनियन के इस काम से कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ था। गौरतलब है कि बीएचईएल भोपाल में मंगलवार को कैंटीन नं. 1 में हुई घटना पर अविलंब कार्यवाही करते हुए सब्जी प्रदाता थ्रिफ्ट सोसायटी को चेतावनी पत्र देने के साथ आपूर्ति की गई सामग्री की गुणवत्ता खराब होने के कारण भुगतान निरस्त कर दिया गया।

इसके साथ ही कैंटीन में कार्यरत अधिकारी एवं पर्यवेक्षक को भी चेतावनी पत्र जारी किया गया और उनसे कहा गया कि किसी भी हाल में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो और कैंटीन में बन रही खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए जो व्यक्ति सब्जी काटने, धोने का कार्य करता था, उसे इस कार्य से हटा दिया गया और कैंटीन समिति को यह कहा गया है वे नियमित रूप से प्रतिदिन कैंटीन में बन रहे खाद्य पदार्थ और साफ सफाई की निगरानी करें। भेल प्रबंधन ने यूनियन को नोटिस देने की पुष्टि की है।

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...