9.3 C
London
Tuesday, March 31, 2026
HomeUncategorizedदुनिया में क्‍या खत्‍म होगा डॉलर का दबदबा? जानें क्‍यों चीनी मुद्रा...

दुनिया में क्‍या खत्‍म होगा डॉलर का दबदबा? जानें क्‍यों चीनी मुद्रा युआन पर दांव लगा रहे विशेषज्ञ

Published on

मैरीलैंड (अमेरिका)

चीनी अर्थव्यवस्था का विशाल आकार और तेजी से विकास प्रभावशाली है। चीन ने एक सदी के एक चौथाई से अधिक समय तक दुनिया में सबसे अधिक आर्थिक विकास दर बनाए रखी, जिससे कुछ ही दशकों में 80 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में मदद मिली। चीन दुनिया में सबसे बड़ा निर्यातक है और जापान, जर्मनी, ब्राजील और कई अन्य देशों का सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक भागीदार है। बाजार विनिमय दर के आधार पर अमेरिका के बाद इसकी दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, और क्रय शक्ति के आधार पर सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। इस सबके बावजूद युआन अभी भी एक प्रमुख वैश्विक मुद्रा के रूप में पीछे है। फरवरी 2022 में शुरू हुआ यूक्रेन का युद्ध इसे बदल सकता है।

वित्त के एक प्रोफेसर और अंतर्राष्ट्रीय वित्त के विशेषज्ञ के रूप में, मैं समझता हूं कि कैसे यह भू-राजनीतिक संघर्ष चीन की मुद्रा को वैश्विक मुद्रा बनने के अपने रास्ते के अगले चरण में डाल सकता है – और अमेरिकी डॉलर की अपने मौजूदा प्रभुत्व से गिरावट की शुरुआत का संकेत दे सकता है। चीनी युआन की धीमी प्रगति चीन लंबे समय से युआन को एक वैश्विक ताकत बनाना चाहता है और हाल के वर्षों में उसने ऐसा करने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए हैं। उदाहरण के लिए, चीनी सरकार ने युआन में सीमा पार भुगतान की सुविधा के लिए 2015 में क्रॉस-बॉर्डर इंटरबैंक पेमेंट सिस्टम या सीआईपीएस लॉन्च किया।

युआन अब दुनिया की पांचवीं सबसे अधिक कारोबार वाली मुद्रा
तीन साल बाद, 2018 में, इसने निर्यातकों को युआन में तेल बेचने की अनुमति देने के लिए दुनिया का पहला युआन-डिनोमिनेटेड क्रूड ऑयल फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट लॉन्च किया। चीन शायद दुनिया के सबसे बड़े लेनदार के रूप में भी उभरा है, जिसमें सरकार और राज्य-नियंत्रित उद्यम दर्जनों विकासशील देशों को ऋण दे रहे हैं। और चीन एक डिजिटल युआन को दुनिया की पहली केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्राओं में से एक के रूप में विकसित कर रहा है। यहां तक कि युआन के लिए मुख्यभूमि पर हाल ही में व्यापारिक घंटे बढ़ाए गए। इन प्रयासों के चलते, युआन अब दुनिया की पांचवीं सबसे अधिक कारोबार वाली मुद्रा है। यह 2001 में इसके 35वें स्थान से एक अभूतपूर्व वृद्धि है। अप्रैल 2023 तक युआन वैश्विक भुगतान के लिए पांचवीं सबसे अधिक सक्रिय रूप से उपयोग की जाने वाली मुद्रा भी है, जो 2011 की शुरुआत में 30वें स्थान से काफी ऊपर है।

हालांकि रैंकिंग भ्रामक हो सकती है। युआन का औसत ट्रेडिंग वॉल्यूम अभी भी अमेरिकी डॉलर के 10वें हिस्से से कम है। इसके अलावा, लगभग सभी व्यापार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले थे, अन्य मुद्राओं के मुकाबले बहुत कम कारोबार हुआ। और जब वैश्विक भुगतान की बात आती है, तो युआन का वास्तविक हिस्सा मात्र 2.3% है, जबकि डॉलर के लिए यह 42.7% और यूरो के लिए 31.7% है। डॉलर के लिए 58% और यूरो के लिए 20% की तुलना में 2022 के अंत में विश्व विदेशी मुद्रा भंडार में युआन का अंश 3% से भी कम था। अमेरिकी डॉलर के प्रभुत्व पर सवाल अमेरिकी डॉलर ने दशकों तक प्रमुख वैश्विक मुद्रा के रूप में अपना दबदबा बनाए रखा है – और इस बारे में चिंता नई नहीं है कि इससे कैसे अमेरिका को लाभ होता है और संभावित रूप से उभरते बाजारों को नुकसान पहुंचाता है। 2022 में अधिकांश अन्य मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर के मूल्य में काफी वृद्धि हुई क्योंकि फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी की।

अमेरिका और पश्चिमी सहयोगियों ने रूस पर प्रतिबंध लगाए
इसके लगभग किसी भी देश के निवासियों के लिए नकारात्मक परिणाम थे जो डॉलर में उधार लेते हैं, डॉलर में आयात के लिए भुगतान करते हैं, या डॉलर में गेहूं, तेल या अन्य वस्तुओं को खरीदते हैं, क्योंकि ये लेनदेन अधिक महंगे हो गए हैं। 2022 की शुरुआत में रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण करने के बाद, अमेरिका और उसके पश्चिमी सहयोगियों ने रूस पर प्रतिबंध लगा दिए, जिसमें वैश्विक डॉलर-आधारित भुगतान प्रणाली तक रूस की पहुंच को कम करना शामिल था, जिसे सोसाइटी फॉर वर्ल्डवाइड इंटरबैंक फाइनेंशियल टेलीकम्युनिकेशन या स्विफ्ट के रूप में जाना जाता है। यह स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करता है कि डॉलर को कैसे हथियार बनाया जा सकता है। रूस के बड़े पैमाने पर अंतरराष्ट्रीय वित्तीय बाजारों से कट जाने के कारण, उसने चीन के साथ अपने व्यापार को आगे बढ़ाया।

रूस ने युआन में कोयले और गैस के लिए भुगतान प्राप्त करना शुरू किया, और मास्को ने अपने विदेशी मुद्रा भंडार में युआन की होल्डिंग बढ़ा दी। रोसनेफ्ट जैसी रूसी कंपनियों ने युआन में बांड जारी किए। ब्लूमबर्ग के अनुसार, युआन अब रूस में सबसे अधिक कारोबार वाली मुद्रा है। अन्य देशों ने रूस के युआन के बढ़ते उपयोग पर ध्यान दिया और डॉलर पर अपनी निर्भरता कम करने का अवसर देखा। बांग्लादेश अब परमाणु ऊर्जा स्टेशन के निर्माण के लिए रूस को युआन में भुगतान कर रहा है। चीन की सरकारी स्वामित्व वाली तेल कंपनी से खरीदी गई तरलीकृत प्राकृतिक गैस के लिए फ्रांस युआन में भुगतान स्वीकार कर रहा है। एक चीनी सरकारी बैंक द्वारा नियंत्रित एक ब्राज़ीलियाई बैंक चीन की भुगतान प्रणाली, सीआईपीएस में सीधे भाग लेने वाला पहला लैटिन अमेरिकी बैंक बन रहा है।

चीन देश में आने और जाने वाले धन पर कड़ी पकड़ रख रहा
इराक चीन से आयात के लिए युआन में भुगतान करना चाहता है, और यहां तक कि ब्रिटिश रिटेलर टेस्को भी अपने चीनी आयातित सामानों के लिए युआन में भुगतान करना चाहता है। इन लेन-देन की संयुक्त डॉलर राशि अभी भी अपेक्षाकृत कम है, लेकिन युआन में बदलाव महत्वपूर्ण है। युआन अभी भी स्वतंत्र रूप से उपलब्ध नहीं है चीन देश में आने और जाने वाले धन पर कड़ी पकड़ रखता है। चीनी वित्तीय बाजारों में इस तरह के पूंजी नियंत्रण और सीमित पारदर्शिता का मतलब है कि चीन में अभी भी गहरे और मुक्त वित्तीय बाजारों की कमी है जो कि युआन को एक प्रमुख वैश्विक मुद्रा बनाने के लिए आवश्यक है।

वास्तव में वैश्विक स्थिति हासिल करने के लिए युआन को सीमा पार निवेश के लिए स्वतंत्र रूप से उपलब्ध होना चाहिए और व्यापार को समायोजित करने भर के लिए भुगतान माध्यम के रूप में काम नहीं करना चाहिए। लेकिन यूक्रेन में युद्ध ने युआन को अंततः डॉलर और यूरो के रैंक में शामिल होने के लिए संभव बना दिया है – भले ही वॉल्यूम अभी तक नहीं है। और कोई भी अमेरिकी नीतिगत निर्णय जो अमेरिकी संस्थानों की प्रतिष्ठा और ताकत को कमजोर करता है – जैसे कि ऋण सीमा को बढ़ाने पर हालिया नाटक, जिसने सरकार को डिफ़ॉल्ट के कगार पर ला दिया – युआन के उदय और डॉलर की गिरावट को गति देगा।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...