15.9 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराष्ट्रीयबदरपुर में शाहबाद डेयरी जैसी घटना, सरेआम लड़के पर चाकू से वार,...

बदरपुर में शाहबाद डेयरी जैसी घटना, सरेआम लड़के पर चाकू से वार, तमाशबीन बने रहे लोग

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली में सरेआम चाकूबाजी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है. शाहबाद डेयरी में चाकू गोदकर साक्षी की हत्या के बाद अब बदरपुर में भी ऐसा ही मामला सामने आया है.जानकारी के मुताबिक 18 साल के एक लड़के को दो युवकों ने कई बार चाकू से गोद दिया. ये पूरी वारदात वहां पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. घायल लड़के सुमित गौतम का इलाज दिल्ली के एम्स अस्पताल में चल रहा है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. उसके पिता का नाम सत्य प्रकाश है. वहीं पुलिस ने चाकू मारने वाले एक युवक की पहचान जितेंद्र उर्फ जीतू के रूप में की है जबकि दूसरे के बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई है. घटना को लेकर बदरपुर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार को दोपहर के करीब 2 बजे पुलिस को एक कॉल आई थी.

कॉल करने वाले शख्स ने पुलिस को बताया था कि बदरपुर के मोहन बाबा नगर के गली नंबर 9 में एक युव को चाकू मार दिया गया है. पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया.पूरे मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी साउथ ईस्ट राजेश देव ने बताया जितेंद्र बदरपुर थाने का घोषित अपराधी है, वहीं घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है जिसका इलाज एम्स ट्रामा सेंटर में चल रहा है फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है.

कब और कैसे हुई थी साक्षी की हत्या
बता दें कि 28 मई 2023 यानी रविवार की रात दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में साहिल नाम के एक सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका साक्षी को चाकू से गोद डाला था. उसने साक्षी पर चाकू से 20 से ज्यादा वार किए थे. इसके बाद उसे चैन नहीं मिला तो उसने भारी पत्थर से साक्षी का चेहरा कुचल डाला था. इस हमले में साक्षी की मौके पर ही मौत हो गई थी.

हैरानी की बात ये थी कि साहिल ने सरेआम लोगों के बीच इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया था. लोग तमाशबीन बने रहे वहां से गुजरते रहे लेकिन किसी ने साक्षी को बचाने या साहिल को रोकने की कोशिश नहीं की थी. पुलिस ने वारदात के करीब 15 घंटे बाद ही आरोपी साहिल को यूपी के बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया था.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...